एयर इंडिया की तेल अवीव जा रही उड़ान बीच रास्ते से दिल्ली वापस लौटी, प्रवक्ता ने कहा- इजरायल ने अपने हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए किया बंद

उच्चतम मानकों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध

एयर इंडिया की तेल अवीव जा रही उड़ान बीच रास्ते से दिल्ली वापस लौटी, प्रवक्ता ने कहा- इजरायल ने अपने हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए किया बंद

नेतन्याहू ने तेहरान पर अमेरिका-इजरायल हमलों के बाद ईरान से शासन परिवर्तन और परमाणु कार्यक्रम खत्म करने की मांग की। उन्होंने ईरानी जनता से जुल्म के खिलाफ उठ खड़े होने की अपील करते हुए कहा कि संयुक्त कार्रवाई से आजाद, शांतिपूर्ण ईरान का रास्ता खुलेगा।

नई दिल्ली। इजरायल में उड़ानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद किये जाने के बाद दिल्ली से तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट बीच रास्ते से वापस आ गई है। इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि 28 फरवरी को दिल्ली से तेल अवीव जा रही उड़ान संख्या एआई139 बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौट आई है। उन्होंने बताया कि इजरायल में हवाई क्षेत्र बंद किये जाने और यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा के मद्देनजर उड़ान वापस लौटी है।

उल्लेखनीय है कि इजरायल ने अपने हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया और ईरान पर हमला किया है। प्रवक्ता ने जारी बयान में इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद व्यक्त किया है। बयान कहा गया है कि एयर इंडिया सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags: Flight

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित