एयर इंडिया का ड्रूकएयर से करार : भूटान के साथ बेहतर होगा हवाई नेटवर्क, एक ही टिकट पर यात्रा कर सकेंगे लोग

घरेलू नेटवर्क तक मिलेगी सीधी पहुंच

एयर इंडिया का ड्रूकएयर से करार : भूटान के साथ बेहतर होगा हवाई नेटवर्क, एक ही टिकट पर यात्रा कर सकेंगे लोग
सरकारी एयरलाइन ड्रुकएयर से साझेदारी की है। इसके तहत यात्री एक टिकट पर भारत-भूटान और आगे के गंतव्यों तक यात्रा कर सकेंगे। दिल्ली हब से पारो के साथ भूटान के अन्य शहरों की कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं, ड्रुकएयर यात्री एयर इंडिया के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ सकेंगे।

नई दिल्ली। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने भूटान के साथ हवाई संपर्क मजबूत करने के लिए वहां की सरकारी विमान सेवा कंपनी ड्रूकएयर के साथ करार किया है। एयर इंडिया में बुधवार को बताया कि इस साझेदारी का उद्देश्य भारत, भूटान और आगे के गंतव्यों के बीच निर्बाध यात्रा सुविधा को बेहतर बनाना और नेटवर्क को मजबूत करना है। इस साझेदारी के तहत यात्री एयर इंडिया और ड्रुकएयर की उड़ानों को मिलाकर एक ही टिकट पर यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों के सामान और यात्री ट्रांसफर की समन्वित व्यवस्था अंतिम गंतव्य तक की जायेगी।

यह सुविधा दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयर इंडिया के हब के माध्यम से उपलब्ध होगी। एयर इंडिया के यात्री विभिन्न शहरों से दिल्ली होते हुए भूटान तक आसानी से यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा, भूटान के भीतर पारो से बुमथांग, गेलेफू और योंफुला के लिए भी सुविधाजनक कनेक्शन उपलब्ध होंगे। वहीं, ड्रुकएयर के यात्रियों को दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता के माध्यम से एयर इंडिया के व्यापक घरेलू नेटवर्क तक सीधी पहुंच मिलेगी। इसमें बेंगलुरु, मुंबई और कोच्चि जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। इसके अलावा, यात्री पेरिस चाल्र्स डी गॉल, कोलंबो, नेवार्क, फ्रैंकफर्ट, न्यूयॉर्क, लंदन (हीथ्रो), मेलबर्न, सैन फ्रांसिस्को, सिडनी, टोरंटो पीयरसन और वैंकूवर जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक भी आसानी से पहुंच सकेंगे।

एयर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी निपुण अग्रवाल ने कहा, ड्रुकएयर के साथ हमारी साझेदारी सार्क क्षेत्र में हवाई संपर्क मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। हम इस क्षेत्र को अपना विस्तारित घरेलू बाजार मानते हैं। भूटान इस क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमें खुशी है कि हम अपने यात्रियों के लिए भूटान तक आसान पहुंच सुनिश्चित कर पा रहे हैं। साथ ही, हम ड्रुकएयर के यात्रियों का एयर इंडिया के व्यापक घरेलू और वैश्विक नेटवर्क में स्वागत करने के लिए उत्सु

Tags: network

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यूक्रेन के जहाजों और बंदरगाहों पर रूस का हमला जारी, रक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा यूक्रेन के जहाजों और बंदरगाहों पर रूस का हमला जारी, रक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा
रूस की सेना ने सटीक हथियारों और ड्रोन का उपयोग कर यूक्रेन के युझनी और चोर्नोमोर्स्क बंदरगाहों पर बड़े हमले...
ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर
एयर इंडिया का ड्रूकएयर से करार : भूटान के साथ बेहतर होगा हवाई नेटवर्क, एक ही टिकट पर यात्रा कर सकेंगे लोग
शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 183 अंक और निफ्टी 127 अंक फिसला; आईटी, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली
मंदिर में पहुंचा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी
ईरान के हमले से अमेरिकी खुफिया नेटवर्क को अरबों डॉलर का नुकसान, रिपोर्ट में कहा- हमलों में निगरानी उपकरणों को बनाया निशाना
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर भाजपा का राहुल गांधी से सवाल, बांसुरी बोलीं- कर्नाटक-हिमाचल में क्यों नहीं अमल?