दिल्ली में बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार : ग्रैप 2 की रोक हटी, तापमान में गिरावट से हल्की सर्दी

अंतरराज्यीय बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध हटा लिया

दिल्ली में बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार : ग्रैप 2 की रोक हटी, तापमान में गिरावट से हल्की सर्दी

तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे सुबह और देर शाम हल्की सर्दी महसूस हुई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 11.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में एक दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद सुबह वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ। सुबह 10:05 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 165 दर्ज किया गया, जो बुधवार के 24 घंटे के औसत 214 से बेहतर है और खराब से मध्यम श्रेणी में आ गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी ) के अनुसार 101 और 200 के बीच का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में आता है और इससे फेफड़ों की बीमारियों, अस्थमा और दिल की बीमारी वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे सुबह और देर शाम हल्की सर्दी महसूस हुई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 11.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

इस बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम ) ने श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्रवाई योजना (ग्रैप ) के दूसरे चरण  के तहत लगाई गयीं रोक को हटा लिया। यहां पिछले सप्ताह वायु की गुणवत्ता खराब और मध्यम श्रेणियों के बीच मंडरा रही थी। गौरतलब है कि ग्रैप का द्वितीय चरण तब लागू किया जाता है, जब एक्यूआई 300 (बहुत खराब) को पार कर जाता है और उस सीमा से ऊपर रहने की उम्मीद की जाती है। यह निर्णय मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम ) के पूर्वानुमान के बाद आया है, जिसने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में दिल्ली का औसत एक्यूआई खराब से मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है। श्रेणी 2 को वापस लेने के साथ ही दिल्ली में गैर-बीएस-6, ईवी- या सीएनजी-अनुपालन वाली अंतरराज्यीय बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध हटा लिया गया है।

Tags: aqi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग