नेपाल में हवाई सेवा बाधित : रनवे की लाइटें बंद होने के कारण उड़ाने बंद, ठीक करने के लिए टीम तैनात 

विमान को पोखरा की ओर मोड़ दिया

नेपाल में हवाई सेवा बाधित : रनवे की लाइटें बंद होने के कारण उड़ाने बंद, ठीक करने के लिए टीम तैनात 

खराबी का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार शाम रनवे की लाइटें बंद होने के कारण लगभग दो घंटे तक उड़ानों का संचालन बंद रहा। रिपोर्ट के अनुसार हवाई अड्डे के प्रवक्ता रिंजी शेरपा बताया कि रनवे की लाइटें शाम लगभग 5:30 बजे बंद हो गई। कुछ ही आंशिक रूप से काम कर रही हैं, लेकिन अधिकांश बंद हो गई। उन्होंने बताया कि खराबी का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

समस्या को ठीक करने के लिए हवाई अड्डे की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग टीम को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि परिचालन फिर से शुरू करने के लिए रनवे की लाइटिंग व्यवस्था पूरी तरह से ठीक होनी चाहिए। चूंकि रनवे लंबा है, इसलिए दोबारा खोलने से पहले सभी लाइटों को ठीक किया जाएगा। कई उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। जनकपुर से बुद्ध एयर की एक उड़ान को वापस लौटना पड़ा, जबकि सुर्खेत से बुद्ध एयर के एक अन्य विमान को पोखरा की ओर मोड़ दिया गया।

 

Tags: air

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शांति देवी फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस, विभिन्न राज्यों में सेवा कार्यक्रम आयोजित शांति देवी फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस, विभिन्न राज्यों में सेवा कार्यक्रम आयोजित
शांति देवी फाउंडेशन ने अपना 7वां स्थापना दिवस देश के विभिन्न राज्यों में सामाजिक सेवा गतिविधियों के साथ मनाया। जयपुर,...
प्रधानमंत्री मोदी ने दी जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की
कृतिका कामरा और गौरव कपूर का मजेदार और अलग अंदाज वाला वेडिंग इनवाइट आया सामने, मेहमानों के लिए ‘द पार्टी, आफ्टर’ का खास इंतजाम
एक साल से फरार 10 हजार का ईनामी शातिर ठग अरुण शर्मा उर्फ आलू गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
यूएई ने की इराक में अपने दूतावास पर आतंकी ड्रोन हमले की कड़ी निंदा: अंतरराष्ट्रीय मानदंडों एवं कानूनों का उल्लंघन बताया, कोई हताहत नहीं
रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर 15 मार्च को, रक्तदाताओं ने किया पोस्टर विमोचन
राहुल गांधी ने की किसान की बेटी के विवाह में शिरकत : हरियाणवी पगड़ी पहनाकर हुआ स्वागत, आंगन में बैठकर की बात; खाने का भी लिया स्वाद