पंचतत्व में विलीन हुए अजित दादा, बेटे, पार्थ पवार और जय पवार ने दी मुखाग्नि, आंसुओं के सैलाब के बीच हुआ अंतिम संस्कार

अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पंचतत्व में विलीन हुए अजित दादा, बेटे, पार्थ पवार और जय पवार ने दी मुखाग्नि, आंसुओं के सैलाब के बीच हुआ अंतिम संस्कार

विमान हादसे में निधन के बाद अजित पवार का बारामती में पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार हुआ। देशभर के नेताओं और समर्थकों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया था जिसके बाद महाराष्ट्र समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि आज बारामती विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में अजित पवार का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इसके साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति के दादा पंचतत्व में विलीन हो गए।

बता दें कि उनके बेटे पार्थ पवार और जय पवार दोनों ने मिलकर पिता अजित पवार की चिता को मुखाग्नि दी। अजीत पवार को अंतिम विदाई देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आदि अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसके साथ ही बता दें कि अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने अपने पति को अंतिम विदाई दी।

बता दें कि अजित पवार के अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों, नेताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अजित दादा को अंतिम विदाई देने के लिए सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार भी पहुंची थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका