फार्म-6 पर अखिलेश की पैनी नजर, बोले- गड़बड़ी की तो सीधे जेल जाएंगे अधिकारी

अखिलेश ने अधिकारियों को दी खुली चेतावनी

फार्म-6 पर अखिलेश की पैनी नजर, बोले- गड़बड़ी की तो सीधे जेल जाएंगे अधिकारी
यादव ने भाजपा पर यूपी में फर्जी मतदाता जोड़ने की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि फार्म-6 के जरिए मतदाता सूची में होने वाली हर गड़बड़ी पर सपा नजर रखेगी। दोषी अधिकारियों के खिलाफ सबूतों सहित एफआईआर कराई जाएगी। अखिलेश ने चेतावनी दी कि सपा सरकार आने पर भ्रष्ट अधिकारियों को जेल भेजा जाएगा।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में नए नाम जोडऩे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर साजिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि फार्म-6 के जरिए किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सपा सरकार आने पर इसमें शामिल भ्रष्ट अधिकारियों को जेल भिजवाया जाएगा। यादव ने मंगलवार को एक्स पर जारी बयान में आरोप लगाया कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अपनी संभावित हार को देखते हुए विशेष अभियान चलाकर एएसएसडी (अबसेंट, शिफ्टड,डेड,डुप्लीकेट) यानी अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरे नामों के आधार पर फर्जी मतदाता जोडऩे की साजिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि सपा के बूथ प्रभारी, पीडीए प्रहरी, घोषित एवं संभावित प्रत्याशी तथा प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मतदाता सूची में जुडऩे वाले प्रत्येक नए नाम पर नजर रखेंगे। पार्टी ने ऐसी व्यवस्था की है कि आम नागरिक भी अपने पड़ोस में नए जुडऩे वाले मतदाताओं के नामों पर निगरानी रख सकें। सपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी एक-एक नए वोट का हिसाब मांगेगी और किसी भी तरह की अनियमितता सामने आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ साक्ष्यों के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों पर भाजपा के दबाव में गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई, बर्खास्तगी और कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

अखिलेश यादव ने चेतावनी दी कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच में अवैध संपत्ति का पता चलने पर उसे भी कानून के तहत जब्त कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फार्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोडऩे की प्रक्रिया पर जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की पैनी नजर रहेगी। किसी भी स्तर पर बेईमानी के सबूत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की मांग की जाएगी। जय संविधान-जय ङ्क्षहदुस्तान के नारे के साथ उन्होंने जनता से मतदाता सूची की शुचिता बनाए रखने के लिए सतर्क रहने की अपील की।

 

Read More दिवाली पर बनी मां, चार दिन में उजड़ गई गृहस्थी, प्रीति की इलाज के दौरान मौत

Read More दिवाली के बाद भी सड़कों पर कचरे का अंबार, प्लास्टिक खा रहे बेसहारा पशु, हादसों को न्योता

 

 

Read More वनस्थली में ब्रिक्स महिला नेतृत्व शिखर सम्मेलन, 20 देशों की 120 महिला नेता होंगी शामिल

Tags: akhilesh

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध