UP में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी और हत्या... अखिलेश बोले- ‘रूह कंपाने वाली घटना’ 

सत्ता से जुड़े लोगों के अपराधों को छिपाने से दूसरे अपराधियों के भी हौसले बुलंद

UP में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी और हत्या... अखिलेश बोले- ‘रूह कंपाने वाली घटना’ 
बच्ची से दुष्कर्म और हत्या पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने घटना को रूह कंपाने वाली बताते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर माता-पिता दहशत में हैं। आरोप लगाया कि सत्ता संरक्षण, भ्रष्टाचार और पुलिस-अपराधी गठजोड़ से अपराधियों के हौसले बढ़े हैं। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और इंसाफ की मांग की।

लखनऊ। माजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ग्रेटर नोएडा में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को रूह कंपाने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरे प्रदेश में बेटियों के माता-पिता अपनी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर दहशत में हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि सवाल यह है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था इतनी लचर कैसे हो गई कि अपराधी सत्ता से डर नहीं रहे हैं।  उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता से जुड़े लोगों के अपराधों को जिस तरह दबाया और छिपाया जा रहा है, उससे दूसरे अपराधियों के भी हौसले बुलंद हो रहे हैं।

सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का दायरा बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका असर पुलिस व्यवस्था पर भी पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मी अपराधियों से सांठगांठ कर उनके अपराधों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने घटना को घोर ङ्क्षनदनीय बताते हुए कहा कि पीड़ति परिवार को न्याय मिलना चाहिए और मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया के अंत में कहा, इंसाफ हो!

 

Tags: akhilesh

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय