अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ, बोलें- केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े, आज हर ईमानदार लेगा आशा भरी सांस

शराब घोटाला: केजरीवाल-सिसोदिया की रिहाई पर अखिलेश यादव का प्रहार

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ, बोलें- केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े, आज हर ईमानदार लेगा आशा भरी सांस

दिल्ली कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने पर अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर हमला। भाजपा के लिए 'नैतिक मृत्युदंड' दिया करार। सत्य की हुई जीत। सपा प्रमुख ने सरकार पर विपक्ष को बदनाम करने और झूठे आरोपों की राजनीति करने का लगाया आरोप।

लखनऊ। शराब घोटाला केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई केस में बरी किये जाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार के लिए नैतिक मृत्युदंड बताते हुए कहा कि आज दिल्ली के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिये प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आरोप कभी इतना बड़ा नहीं हो सकता कि वो सच को आच्छादित कर ले। आज हर ईमानदार आशा भरी सांस लेगा और सत्ता पक्ष के समर्थक शर्म के मारे घोर आत्म-लज्जित हो रहे होंगे। केंद्र सरकार ने दिल्ली के निवासियों से विश्वासघात किया है।

उन्होंने कहा कि जो कपटजीवी सनातनी शंकराचार्य, साधु, संतों, संन्यासियों तक पर झूठे आरोप लगाने का महापाप करते हैं। वो भला किसी सरकार, दल या किसी व्यक्ति को बदनाम करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। इसकी कल्पना कोई शरीफ़ आदमी कर ही नहीं सकता है। अखिलेश यादव ने कहा कि आजादी से पहले, वर्तमान सत्ता के जो संगी-साथी देश के दुश्मनों से मिले हुए थे और स्वतंत्रता सेनानियों को फाँसी के फंदों तक पहुँचाने के लिए, आजादी के दीवानों के खिलाफ मुखबिरी जिनका काम रहा है। जो देश को गुलाम बनाने वाले साम्राज्यवादियों के माफ़ी-वजीफ़े पर रहकर अपनी भूमिगत भूमिका निभाते रहे हैं, छल-छलावे के वो विचारवंशी भाजपाई, आज किसी को मुँह दिखाने लायक नहीं बचे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ, बोलें- केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े, आज हर ईमानदार लेगा आशा भरी सांस अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ, बोलें- केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े, आज हर ईमानदार लेगा आशा भरी सांस
दिल्ली कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने पर अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर हमला।...
जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी दो हजार रुपए महंगी, शुद्ध सोना पूर्व स्तर पर
डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने ली जिला दुग्ध संघों की बैठक:बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन पर की विस्तृत समीक्षा 
एमआई रोड बाजार में सुरक्षा सख्त करने की मुहिम, कमिश्नर सचिन मित्तल के आह्वान पर व्यापार मंडल ने सीसीटीवी कैमरे व रात्रि चौकीदार अनिवार्य रखने की दी समझाइश
होली के त्यौहार पर सफाई व्यवस्था को लेकर दिये अधिकारियों को निर्देष
पुरुष ही क्यों, महिला प्रधान समाज क्यों नहीं? पुरुष को जन्म देने वाली भी तो नारी ही है: वसुंधरा राजे
परमाणु मुद्दे पर अमेरिका और ईरान के बीच तीसरे दौर की बातचीत समाप्त, मिसाइल क्षमताओं पर संभावित सीमाएं और छिपे हुए नेटवर्क पर रोक