अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला : 'बाँटो और राज करो’ की सोच पर काम करने का लगाया आरोप, बोले-यह देश के लोगों को आपस में लड़ाने वाले “अनरजिस्टर्ड गिरोह” 

अखिलेश का प्रहार: समाज को बांटने वालों को बताया "अनरजिस्टर्ड गिरोह"

अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला : 'बाँटो और राज करो’ की सोच पर काम करने का लगाया आरोप, बोले-यह देश के लोगों को आपस में लड़ाने वाले “अनरजिस्टर्ड गिरोह” 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र और सहयोगियों पर समाज में भय और विभाजन फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने विरोधियों को "अनरजिस्टर्ड गिरोह" करार देते हुए कहा कि जनता अब जागरूक हो चुकी है और 'बांटो व राज करो' की राजनीति को नकार देगी। अखिलेश के अनुसार, नफरत के "बुरे दिन" अब जल्द खत्म होने वाले हैं।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और उसके सहयोगियों पर जोरदार हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि उनकी नीतियां समाज में विभाजन और भय का माहौल पैदा कर रही हैं। अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि ये लोग ‘बाँटो और राज करो’ की सोच पर काम कर रहे हैं और देश के लोगों को आपस में लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि कुछ संगठन अपनी पहचान छुपाकर समाज में सक्रिय हैं और लोगों के बीच दरार पैदा करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे तत्वों को “अनरजिस्टर्ड गिरोह” करार देते हुए आरोप लगाया कि ये समाज में अस्थिरता फैलाकर जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। 

सपा प्रमुख ने कहा कि आम जनता शांति और भाईचारा चाहती है, लेकिन कुछ स्वार्थी लोग समाज में भय और अविश्वास का वातावरण बनाकर अपने राजनीतिक हित साधने में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग भोले-भाले लोगों को बहकाकर हिंसा और तनाव की स्थिति पैदा करते हैं। अखिलेश यादव ने दावा किया कि अब जनता इन तथ्यों को समझ रही है और ऐसे लोगों को अपने बीच जगह नहीं दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनता इन नीतियों को पूरी तरह खारिज कर देगी और देश में सकारात्मक बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि जनता की जागरूकता ही देश का भविष्य तय करेगी और “बुरे दिन” अब जाने वाले हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रॉयल राजस्थान की रॉयल बेटियां : देश से दुनिया तक गूंजता नाम, ग्लैमर के मंच पर आत्मविश्वास की चमक रॉयल राजस्थान की रॉयल बेटियां : देश से दुनिया तक गूंजता नाम, ग्लैमर के मंच पर आत्मविश्वास की चमक
राजस्थान की बेटियां आज ब्यूटी पेजेंट्स की दुनिया में सिर्फ सुंदरता का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, मेहनत और आधुनिक सोच...
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत नाकाम : दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दोष मढ़ा, दोनों देश लौटे अपने देश
अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से शेयर बाजारों में भ़ारी गिरावट: सेंसेक्स 1,600 अंक लुढ़का, निवेशकों के 10 लाख करोड़ लगे दांव पर
संघर्ष से शौर्य तक : मां के बिना पले भीम-स्कंधी अब नाहरगढ़ टाइगर सफारी के सरताज
जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्करण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया