अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला : फर्जी फॉर्म बनाकर पीडीए के वोट काटने का लगाया आरोप, कहा- यह जनता के साथ खुला धोखा

वोट कटवाने की साजिश रची

अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला : फर्जी फॉर्म बनाकर पीडीए के वोट काटने का लगाया आरोप, कहा- यह जनता के साथ खुला धोखा

इस शर्मनाक खुलासे के बाद भाजपा और उसके सहयोगियों को देशवासियों के सामने सिर झुकाकर खड़ा होना चाहिए। 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने और विपक्ष, खासकर पीडीए वर्ग के मतों में सेंध लगाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने वाले बहादुर व्यक्ति नंदलाल को जनता के सामने लाकर भाजपा के कथित षड्यंत्र का पर्दाफाश किया गया है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा नेताओं और समर्थकों ने नंदलाल के नाम पर फ़ॉर्म-7 के सैकड़ों फर्जी दस्तावेज तैयार किए। उन्होंने कहा कि नंदलाल हस्ताक्षर करता ही नहीं है, बल्कि केवल अंगूठा लगाता है, इसके बावजूद उसके नाम पर हस्ताश्रर दिखाकर वोट कटवाने की साजिश रची गई। सपा अध्यक्ष ने इसे देश और जनता के साथ खुला धोखा करार दिया। उन्होंने कहा कि इस शर्मनाक खुलासे के बाद भाजपा और उसके सहयोगियों को देशवासियों के सामने सिर झुकाकर खड़ा होना चाहिए। 

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा आज एक नकारात्मक पहचान बनती जा रही है और समाज ऐसे लोगों को धोखा देने वाले अपराधियों की तरह देखने लगा है। उन्होंने कहा कि हालात यह हैं कि भाजपा समर्थकों को देखकर लोग कटाक्ष करते हैं, जिससे वे खुद को अपमानित और असहज महसूस करते हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग कैमरे के सामने वोट निरस्त कराने की कथित चंडीगढ़ी चाल अपनाने से भी नहीं हिचकते, वे चुनाव जीतने के लिए पर्दे के पीछे किस हद तक जा सकते हैं, इसका अंदा•ाा लगाना मुश्किल नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के भीतर बचे गिने-चुने ईमानदार लोग भी पार्टी की कार्यप्रणाली से शर्मिंदा होकर उससे लगातार दूरी बना रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक अरुण वर्मा सहित सभी जागरूक और सक्रिय पीडीए प्रहरियों की सराहना की और उन्हें लोकतंत्र सेनानी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग लोकतंत्र की रक्षा के लिए इतिहास में दर्ज होने लायक भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने उन पत्रकारों का भी अभिनंदन किया, जो सच सामने लाकर लोकतंत्र को बचाने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

Tags: akhilesh

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर