अखिलेश यादव का तंज : नया बिजली घर बनाना सरकार के वश में नहीं, भाजपा राज में यूपी खस्ताहाल

कई जिलों से बिजली कटौती की शिकायतें मिल रही हैं

अखिलेश यादव का तंज : नया बिजली घर बनाना सरकार के वश में नहीं, भाजपा राज में यूपी खस्ताहाल

भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में बिजली संकट को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि नए बिजली संयंत्र लगाना सरकार की ‘तंग सोच’ में नहीं है। यादव ने 33,660 सुपर क्रिटिकल थर्मल प्लांट का जिक्र करते हुए तंज किया कि सप्लाई नहीं, सिर्फ दाम और मांग बढ़ रही है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में व्याप्त बिजली संकट को लेकर भारतीय जनता दल (भाजपा) सरकार पर तंज कसते हुये कहा कि बिजली के नये संयंत्र लगाना सरकार के वश की बात नहीं है। यादव ने एक्स पर लिखा, बिजली के नये प्लांट लगाना, तो आपके बस में था नहीं, न ही आपकी तंग सोच में। मुँह से ये कह ही देते 33660 सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट तो गर्मी में झुलसते प्रदेशवासियों को सुनकर ही थोड़ी राहत मिल जाती।

उन्होने कहा, भाजपा के कुराज में उप्र में बिजली की केवल मांग बढ़ रही है या दाम बढ़ रहे हैं, सप्लाई-आपूर्ति नहीं।  भाजपा राज, यूपी खस्ताहाल। उन्होंने अपने संदेश के साथ स्मार्ट नगर, लखनऊ, राजधानी, उत्तर प्रदेश शब्द भी जोड़े। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और कई जिलों से बिजली कटौती की शिकायतें मिल रही हैं। विपक्ष लगातार बिजली संकट को लेकर सरकार को घेर रहा है।

 

 

Read More गर्म हवा के थपेड़ों ने किया बेहाल : लू से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रोद्र रूप में सूर्य

Tags: akhilesh

Post Comment

Comment List

Latest News

ओबीसी की वंचित जातियों को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने की मांग, कांग्रेस नेतृत्व को लिखा पत्र  ओबीसी की वंचित जातियों को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने की मांग, कांग्रेस नेतृत्व को लिखा पत्र 
ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य राजेंद्र सेन ने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र भेजकर वंचित ओबीसी जातियों को राज्यसभा में अवसर...
भारत-साइप्रस सम्बन्ध रणनीतिक साझेदारी में बदले : भारत में निवेश को दोगुना करेगा साइप्रस, मोदी ने कहा- वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सुधार की जरूरत
ट्रंप का बड़ा फैसला: एआई विनियमन पर कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर समारोह रद्द, देश की प्रगति हो जाएगी धीमी
मायावती का राज्य सरकार पर निशाना : बिजली संकट पर जताई चिंता, बोली- आमजन को निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाए सरकार
ब्लड सप्लाई रुकने से पैर कटने की नौबत, जयपुर के डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जिंदगी
राजस्थान को ईयर राउंड टूरिज्म स्टेट बनाने की तैयारी दिया कुमारी बोलीं- ऑफ-सीजन, अननोन डेस्टिनेशंस और घरेलू पर्यटन पर रहेगा फोकस 
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के 31 नए प्रस्ताव मंजूर, 182.69 करोड़ रुपए होंगे खर्च