अखिलेश का यूपी सरकार पर निशाना: अहंकार ही गिराएगा सरकार, बोले- भाजपा के प्रति जनता का गुस्सा, नाराजगी और आक्रोश लगातार बढ़ रहा

जनता अब माफ नहीं करेगी

अखिलेश का यूपी सरकार पर निशाना: अहंकार ही गिराएगा सरकार, बोले- भाजपा के प्रति जनता का गुस्सा, नाराजगी और आक्रोश लगातार बढ़ रहा
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की नकारात्मक राजनीति और अड़ियल रवैये से जनता में भारी असंतोष है। जनता अब झांसे में नहीं आएगी और यही अहंकार भाजपा सरकार के पतन की वजह बनेगा।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेताओं का सबसे बड़ा संकट यह है कि यदि वे अब जनता से दंडवत होकर माफी भी मांगें, तब भी जनता उन्हें माफ नहीं करेगी, क्योंकि उन्होंने जनता से किए गए वादे कभी पूरे नहीं किए। शनिवार को जारी बयान में यादव ने कहा कि भाजपा के सहयोगियों ने औपनिवेशिक शासन के सामने माफी मांगने का काम किया था और उसके प्रति वफादारी भी निभाई थी, लेकिन जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरों पर माफी मांगने का दबाव बनाना और लोगों के बयान बदलवाना भाजपा की नकारात्मक राजनीति का पुराना और अप्रासंगिक तरीका है। उनका कहना था कि ऐसे कृत्यों से भाजपा के प्रति जनता का गुस्सा, नाराजगी और आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। सपा प्रमुख ने कहा कि यदि जनता भाजपा के खिलाफ अपने विचार मन में ही रखने लगी, तो भाजपा और उसके “अनरजिस्टर्ड सहयोगियों” के लिए राजनीतिक परिस्थितियां और अधिक प्रतिकूल हो जाएंगी। अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा का अहंकार ही अंततः उसकी सरकार के पतन का कारण बनेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था