माली पर अल कायदा कभी भी कर सकता है कब्जा : कई देशों की सांसें अटकीं, अपने नागरिकों से बोले- तुरंत वापस लौटें

नागरिकों से देश छोड़ने का आग्रह किया था

माली पर अल कायदा कभी भी कर सकता है कब्जा : कई देशों की सांसें अटकीं, अपने नागरिकों से बोले- तुरंत वापस लौटें

राजधानी में ईंधन की सप्लाई रोक दी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही बमाको पर अल कायदा कब्जा कर लेगा। इसी के साथ पूरा माली उनके नियंत्रण में होगा।

बमाको। अफ्रीका महाद्वीप में स्थित माली पर अल कायदा के कब्जे की आशंका बढ़ती जा रही है। यह देश लंबे समय से आतंकी हिंसा और नाकेबंदी का सामना कर रहा है। माली में नागरिक सरकार के पतन के बाद विद्रोहियों ने रूस और चीन की मदद से सरकार चलाने की कोशिशें की थी, लेकिन वो नाकाम रही हैं। इस बीच अल कायदा के आतंकवादियों ने मौका देखकर राजधानी बमाको को घेर लिया है। उन्होंने राजधानी में ईंधन की सप्लाई रोक दी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही बमाको पर अल कायदा कब्जा कर लेगा। इसी के साथ पूरा माली उनके नियंत्रण में होगा।

किन देशों ने जारी की चेतावनी
इस बीच दर्जनों देशों ने माली की बिगड़ते हालात को देखते हुए अपने नागरिकों को वहां की यात्रा न करने की चेतावनी दी है। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों को तुरंत माली छोड़ने को कहा है। इतालवी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि माली में पहले से मौजूद इतालवी नागरिकों से जल्द से जल्द देश छोड़ने का आग्रह किया जाता है। मंगलवार को ऐसी ही चेतावनी अमेरिका ने भी अपने नागरिकों के लिए जारी की थी। जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने नागरिकों से देश छोड़ने का आग्रह किया था।

अल कायदा ने क्यों की नाकेबंदी
कई ग्रामीण इलाकों पर नियंत्रण रखने वाले जेएनआईएम ने 3 सितंबर से सैन्य सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में ईंधन की बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध के जवाब में नाकाबंदी लागू कर दी है। इसने सेनेगल की सीमा पर स्थित माली के दो शहरों, कायेस और निओरो पर ईंधन नाकाबंदी लागू कर दी है और राजधानी बमाको तक ईंधन पहुंचाने की कोशिश कर रहे काफिलों को भी निशाना बनाया है।

Tags: countries

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन