नाटो से समर्थन वापस ले सकता है अमेरिका : हम हर साल खर्च करते हैं सैकड़ों अरब डॉलर, ट्रंप बोले- हालिया रवैये को देखते हुए उनके साथ खड़े रहने की जरुरत नहीं

ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नाटो के लिए अमेरिका के प्रति समर्थन की परीक्षा थी

नाटो से समर्थन वापस ले सकता है अमेरिका : हम हर साल खर्च करते हैं सैकड़ों अरब डॉलर, ट्रंप बोले- हालिया रवैये को देखते हुए उनके साथ खड़े रहने की जरुरत नहीं

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए समर्थन वापस लेने के संकेत दिए। मियामी में उन्होंने कहा कि अमेरिका हर साल भारी खर्च उठाता है, लेकिन बदले में अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा। ईरान के खिलाफ कार्रवाई में नाटो के समर्थन न देने पर ट्रंप ने नाराजगी जताई और गठबंधन को “एकतरफा व्यवस्था” बताया।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हालिया घटनाक्रम को लेकर असंतोष जताते हुए संकेत दिया है कि वह नाटो को दिए जा रहे अपने समर्थन को वापस ले सकते हैं। ट्रंप ने मियामी में आयोजित एक कार्यक्रम में शुक्रवार को कहा, हम नाटो पर हर साल सैकड़ों अरब डॉलर खर्च करते हैं, हम उनकी सुरक्षा करते हैं और हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं, लेकिन अब उनके हालिया रवैये को देखते हुए शायद हमें ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने एक दिन पहले कहा था कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नाटो के लिए अमेरिका के प्रति समर्थन की परीक्षा थी और इस मामले में गठबंधन के रुख से वाशिंगटन निराश है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को अब नाटो की सहायता की आवश्यकता नहीं है। ट्रंप ने 17 मार्च को कहा था कि नाटो ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान का समर्थन नहीं कर बहुत बड़ी गलती की है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकांश नाटो देश इस अभियान में शामिल नहीं होना चाहते, जो उनके लिए आश्चर्यजनक नहीं है, और उन्होंने गठबंधन को एकतरफा व्यवस्था करार दिया।

Tags: nato

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल