अमेरिका का दावा : ईरान के 16 माइनलेयर जहाज किए नष्ट, वीडियो में दिखाया हमला

अधिकांश हमले के समय लंगर डाले हुए  प्रतीत हो रहे थे

अमेरिका का दावा : ईरान के 16 माइनलेयर जहाज किए नष्ट, वीडियो में दिखाया हमला

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के 16 माइनलेयर समेत कई नौसैनिक जहाजों को निशाना बनाकर नष्ट करने का दावा। सेंट्रल कमांड के मुताबिक 10 मार्च को हुई कार्रवाई का वीडियो भी जारी। बढ़ते सैन्य तनाव से वैश्विक तेल आपूर्ति, समुद्री यातायात और सप्लाई चेन पर असर पड़ने की आशंका।

वाशिंगटन। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के समुद्री सुरंग बिछाने वाले (माइनलेयर्स) 16 जहाजों पर हमला किया है। कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अमेरिकी सेना ने 10 मार्च को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास 16 माइनलेयर्स सहित कई ईरानी नौसैनिक जहाजों को नष्ट कर दिया। पोस्ट में शामिल एक वीडियो में दिखाया गया है कि नौ जहाजों पर हमला किया, जिनमें से अधिकांश हमले के समय लंगर डाले हुए  प्रतीत हो रहे थे।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए जाने के बाद से क्या ईरान ने समुद्री सुरंगें बिछाई थीं या नहीं। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्रस (आईआरजीसी) के नौसेना कमांडर अलीरेज तंगसिरी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले अमेरिका और उसके सहयोगियों के बेड़े की आवाजाही को रोकने के लिए मिसाइलों और पनडुब्बियों का उपयोग करेगा। इस पोस्ट में अमेरिका के उन पिछले दावों को खारिज कर दिया गया, जिसमें कहा गया था कि उसकी नौसेना इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से गुजरने वाले तेल टैंकरों को सुरक्षा प्रदान कर रही है।

संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास (अंकटाड) ने कल कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात में हालिया व्यवधानों ने ऊर्जा बाजारों, समुद्री परिवहन और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, जिसने व्यापक चिंताएं बढ़ा दी है। एक रिपोर्ट में अंकटाड ने कहा कि क्षेत्र में सैन्य तनाव ने होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से होने वाले परिवहन को बाधित किया है। यह एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जहाँ से वैश्विक समुद्री तेल व्यापार का लगभग एक तिहाई हिस्सा, साथ ही बड़ी मात्रा में तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) और उर्वरकों का परिवहन होता है।

 

Read More कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, गांधी परिवार के थी करीब

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

संघर्ष से शौर्य तक : मां के बिना पले भीम-स्कंधी अब नाहरगढ़ टाइगर सफारी के सरताज संघर्ष से शौर्य तक : मां के बिना पले भीम-स्कंधी अब नाहरगढ़ टाइगर सफारी के सरताज
जिंदगी की सबसे कठिन शुरुआत के बाद अब जीत की दहाड़ गूंज रही है। जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में...
जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्करण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश