चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण

हम चीन के साथ कर रहे प्रतिस्पर्धा

चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन के मुकाबले अमेरिका एआई की दौड़ में जीत रहा है। उन्होंने एआई के लिए अमेरिकी सुरक्षा उपायों का बचाव करते हुए एंथ्रोपिक पर कार्रवाई का उदाहरण दिया। ट्रंप के मुताबिक चीन में सबसे बड़ा सुरक्षा नियंत्रण राष्ट्रपति शी जिनपिंग के हाथों में है। उन्होंने एआई को इंटरनेट और औद्योगिक क्रांति से भी बड़ा बताया।

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के नियमन को लेकर अपनी सरकार के रुख का बचाव करते हुए कहा कि चीन के खिलाफ अमेरिका ने सुरक्षा उपाय लागू किये हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने एआई के लिए सुरक्षा उपाय लागू किये हैं, जबकि चीन में इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण उसके राष्ट्रपति शी जिनपिंग का है। जब उनसे पूछा गया कि चीन के साथ एआई की दौड़ में अमेरिका की जीत सुनिश्चित करने और डेटा सेंटरों को लेकर चिंतित अमेरिकियों को आश्वस्त करने के लिए कौन से सुरक्षा उपाय किये जा सकते हैं, तो ट्रंप ने एंथ्रोपिक का उदाहरण देते हुए कहा, उन्होंने तीन महीने पहले कुछ ऐसा किया था, जो बहुत खराब था।  हमने उन्हें रोक दिया। हमने उन्हें तुरंत रोक दिया।

इस साल की शुरुआत में ट्रंप प्रशासन ने एंथ्रोपिक को सुरक्षा जोखिम करार देते हुए अमेरिकी सरकार के साथ काम करने पर रोक लगा दी थी। एक संघीय न्यायाधीश ने हालांकि पिछले महीने इस कदम को अवैध करार दिया था। ट्रंप ने कहा, हमारे पास सुरक्षा उपाय हैं। सबसे बड़े सुरक्षा उपाय ऐसे लोगों का होना है जो उतने ही बुद्धिमान हों, क्योंकि इसे कोई नहीं समझता, सिवाय इसके कि आपका उच्च बौद्धिक सूचकांक होना  चाहिए। चीन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, चीन के पास सुरक्षा उपाय नहीं हैं, वैसे, राष्ट्रपति शी ही सुरक्षा उपाय हैं। मेरा मतलब है, आप चीन में कुछ भी कर सकते हैं।

ट्रंप ने जोर देकर कहा कि तकनीकी प्रतिस्पर्धा में अमेरिका आगे है। उन्होंने कहा, हम चीन के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, हम जीत रहे हैं। आप जानते हैं, एआई के मामले में हम चीन के खिलाफ जीत रहे हैं। उन्होंने एआई से जुड़े दांव को व्यापक बताते हुए कहा कि यह इंटरनेट से भी बड़ा है और शायद औद्योगिक क्रांति से भी बड़ा है। उन्होंने कहा, ऐसा हो सकता है और हमें करीब एक साल में पता चल जाएगा। यह अब तक की सबसे बड़ी चीज हो सकती है और यह ज्यादातर अच्छे के लिए है।

Tags: America

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा