ईरान के नए नेतृत्व के साथ बातचीत के लिए तैयार : अमेरिका की अर्थव्यवस्था और आगामी मध्यावधि चुनावों से पहले रिपब्लिकन एजेंडे पर सीमित रहेगा ईरान पर हमले का असर, ट्रंप ने कहा- बाजारों पर प्रभाव गंभीर नहीं होगा

मैंने बातचीत के लिए सहमति दे दी

ईरान के नए नेतृत्व के साथ बातचीत के लिए तैयार : अमेरिका की अर्थव्यवस्था और आगामी मध्यावधि चुनावों से पहले रिपब्लिकन एजेंडे पर सीमित रहेगा ईरान पर हमले का असर, ट्रंप ने कहा- बाजारों पर प्रभाव गंभीर नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए नेतृत्व से परमाणु वार्ता फिर शुरू करने की सहमति जताई। मैं बात करूंगा,” लेकिन सामने कौन होगा, स्पष्ट नहीं किया। ट्रंप ने माना कि ईरान ने देर कर दी। हमलों के बाद हालात अस्थिर हैं, फिर भी कूटनीतिक संपर्क के संकेत उभर रहे हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नये नेतृत्व के साथ परमाणु बातचीत फिर से शुरू करने पर सहमति जतायी है। ट्रंप ने कहा कि वह बातचीत करना चाहते हैं और मैंने बातचीत के लिए सहमति दे दी है, इसलिए मैं उनसे बात करूंगा। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किससे बात करेंगे। उन्होंने कहा कि ईरान को यह कदम पहले उठा लेना चाहिए था। ट्रंप ने कहा कि उन्हें पहले ही वह करना चाहिए था, जो व्यावहारिक और आसान था। उन्होंने बहुत देर कर दी। जब उनसे पूछा गया कि क्या बातचीत 2 दिन के भीतर हो सकती है, तो उन्होंने कहा कि मैं आपको यह नहीं बता सकता। ट्रंप ने कहा कि पहले जिन ईरानी बातचीत कारों से बातचीत हो रही थी, उनमें से कई अब जीवित नहीं हैं। उन्होंने  अमेरिकी-इजरायली हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि जिन लोगों से हम बातचीत कर रहे थे, उनमें से कई अब नहीं हैं। यह बड़ा झटका था।

ट्रंप से पूछा गया कि क्या हमलों के बाद अमेरिका को किसी नये ईरानी खतरे के संकेत मिले हैं, तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ईरान पर हमले का असर अमेरिका की अर्थव्यवस्था और आगामी मध्यावधि चुनावों से पहले रिपब्लिकन एजेंडे पर सीमित रहेगा। उनका मानना है कि तेल बाजारों पर प्रभाव उतना गंभीर नहीं होगा, जितना कुछ विश्लेषकों ने अनुमान लगाया था।

 

Read More प्रदेश के निजी अस्पतालों में आज 24 घंटे का शटडाउन, पांच हजार छोटे-बड़े अस्पताल रहेंगे बंद

Read More केरल विधानसभा चुनाव : केरलम में समाप्त हुआ मतदान; जो लोग पोलिंग सेंटर के अंदर बस वही कर सकेंगे मतदान, पांच बजे तक 75.01 प्रतिशत हुआ मतदान

Read More पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : सीएम ममता ने भवानीपुर से दाखिल किया नामांकन, मतदाता सूची से नाम हटाये जाने के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर बोला हमला

 

 

 

 

 

 

 

 

 

गौरतलब है कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच दोनों पक्षों के बयानों ने संभावित कूटनीतिक संपर्क के संकेत दिए हैं, हालांकि परिस्थितियां अभी भी अस्थिर बनी हुई हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ