ईरान में अपने पायलट की तलाश कर रहा अमेरिका : लड़ाकू विमान के पायलट की तलाश के लिए तेज किया अभियान, एसी-130 गनशिप के स्क्वाड्रन विमान से लगाएंगे छलांग
पैरा-रेस्क्यूअर्स को वायु सेना की स्विस आर्मी नाइफ के नाम से जाना जाता है
अमेरिकी लड़ाकू विमान के पायलट की तलाश तेज हो गई है। बचाव अभियान में एसी-130 गनशिप का इस्तेमाल किया जा रहा है। दुर्गम इलाकों में पैरा-रेस्क्यूअर्स छलांग लगाकर जमीन पर खोज अभियान चलाते हैं, घायल को मदद देते हैं और दुश्मन से बचाते हैं। इन्हें वायु सेना की “स्विस आर्मी नाइफ” कहा जाता है।
वॉशिंगटन। अमेरिका ईरान में गिराए गये अपने लड़ाकू विमान के पायलट की तलाश के लिए अभियान तेज कर दी है और इसके लिए वह एसी-130 गनशिप का इस्तेमाल कर रहा है। रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। अमेरिका के एक पूर्व कमांडर ने बताया कि अगर बचाव अभियान का लक्ष्य ऐसे इलाके में है, जहाँ हेलिकॉप्टर नहीं पहुँच सकता, तो एसी-130 गनशिप के स्क्वाड्रन उस विमान से छलांग लगाएंगे और पैदल ही तलाश अभियान शुरू कर देंगे।
उन्होंने कहा कि जमीन पर पहुँचने के बाद स्क्वाड्रन का मकसद लापता क्रू मेंबर से संपर्क करना, जरूरत पडऩे पर मेडिकल मदद देना, दुश्मन से बचना या उसे रोकना और ऐसी जगह पहुँचना होता है जहाँ से उन्हें बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि उनके काम को बेहद मुश्किल और खतरनाक कहना भी कम होगा। इन पैरा-रेस्क्यूअर्स को वायु सेना की स्विस आर्मी नाइफ के नाम से जाना जाता है।

Comment List