अमेरिका ने ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए बनाया दबाव : ट्रंप ने की कार्यकारी कार्रवाई, कहा - हिचकिचाते हुए उठाया यह कदम 

उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकना है

अमेरिका ने ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए बनाया दबाव : ट्रंप ने की कार्यकारी कार्रवाई, कहा - हिचकिचाते हुए उठाया यह कदम 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर तथाकथित अधिकतम दबाव अभियान बहाल करने के लिए एक कार्यकारी कार्रवाई की।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर तथाकथित अधिकतम दबाव अभियान बहाल करने के लिए एक कार्यकारी कार्रवाई की, जिसका उद्देश्य उसे (ईरान को) परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकना है। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कहा कि उन्होंने यह कदम कुछ हिचकिचाते हुए उठाया है और उन्हें उम्मीद है कि यह उपाय ईरान के साथ एक बातचीत के माध्यम से समझौते की ओर ले जाएगा। इस दौरान वह एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे थे, जिसकी वास्तविक सामग्री और प्रारूप व्हाइट हाउस ने अभी तक सार्वजनिक नहीं की है।

ट्रंप ने कहा कि यह वह बात है, जिससे मैं परेशान हूं। हर कोई चाहता है कि मैं इस पर हस्ताक्षर करूं। मैं ऐसा करूंगा। यह ईरान के लिए बहुत सख्त है। हम देखेंगे कि हम ईरान के साथ कोई समझौता कर सकते हैं या नहीं। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि इसलिए मैं इस पर हस्ताक्षर कर रहा हूं और मैं इसे करने से नाखुश हूं, लेकिन वास्तव में मेरे पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं क्योंकि हमें मजबूत और दृढ़ रहना होगा। मेरा मतलब है, हम यह देखने जा रहे हैं कि मेरे पद पर रहते हुए उनके पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते। यह बहुत सरल है। ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता।

व्हाइट हाउस में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मुलाकात से कुछ समय पहले ट्रंप ने यह कार्रवाई की, वाशिंगटन यात्रा के दौरान उनका एक लक्ष्य ट्रंप प्रशासन से ईरान पर अधिक दबाव बनाने के लिए कहना है। ओवल कार्यालय में नेतन्याहू के साथ बैठे ट्रंप ने मीडिया द्वारा ईरान संबंधी एक सवाल का जवाब देते हुए दावा किया कि जब उनका पहला कार्यकाल समाप्त हुआ तो ईरान बड़ी मुसीबत में था, लेकिन जो पूर्व प्रशासन द्वारा विफल मध्य पूर्व नीति के कारण वह अभी बहुत मजबूत हो गया है। ट्रंप ने कहा कि हम उन्हें परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं देंगे। यह बहुत सरल है। आप जानते हैं, मैंने एक बहुत मजबूत उद्घोषणा पर हस्ताक्षर किया है।

 

Read More IndiGo पर भारी संकट: 7वें दिन भी 350 फ्लाइट्स कैंसिल, जानें क्या हैं दिल्ली, अहमदाबाद जैसे एयरपोर्ट पर हालात?

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति  भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति 
पार्टी नेतृत्व के अनुसार इन नियुक्तियों से ‘सुशासन पखवाड़ा’ के तहत आयोजित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया...
मोदी ने की हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक 
इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश
अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 
दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बेहद खतरनाक : 460 पर पहुंचा एक्यूआई, तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक
हवामहल में स्वच्छता का संदेश : स्टाफ और गाइडों ने किया श्रमदान, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्मारक के हर कोने में चली सफाई मुहिम