अमेरिका : शिक्षक और 3 बच्चों की हत्या, फिर स्कूल में ही हमलावर का अंत
बंद दरवाजों पर बरसीं गोलियां
ओरेगन। अमेरिका के ओरेगन राज्य में एक प्राथमिक स्कूल में 16 साल के एक लड़के ने 3 बच्चों और एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में, वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उस लड़के को भी मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया कि संदिग्ध को बेंड शहर के सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में जबरन घुस गया। उसने स्कूल के बंद दरवाजों पर गोलियां चलाईं। बेंड पुलिस प्रमुख माइक क्रांट्ज ने बताया कि उस किशोर को एक स्थानीय व्यक्ति ने गोली मार दी, जो उसका पीछा करते हुए स्कूल के अंदर गया और उससे भिड़ गया।
मारे गए तीन बच्चों की उम्र 5, 8 और 11 साल थी। पुलिस के मुताबिक, 7 साल के एक बच्चे और 54 साल के एक शिक्षक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। अभी यह साफ नहीं है कि हमलावर का स्कूल से कोई संबंध था या नहीं। स्थानीय पुलिस के मौके पर पहुंचने के कुछ ही पलों बाद संदिग्ध को गोली मार दी गई। स्थानीय स्कूल जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी स्टीवन कुक ने एक बयान में कहा, हम इस बेमतलब की त्रासदी से स्तब्ध हैं और हमारा दिल टूट गया है। हमारा समुदाय जिस दुख से गुजर रहा है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। बेंड पुलिस विभाग की प्रवक्ता शीला मिलर ने पत्रकारों को बताया कि ओरेगन के बेंड में सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में एक हमलावर के मौजूद होने की सूचना मिलने पर इमरजेंसी सेवाएं तुरंत हरकत में आ गईं।

Comment List