अमेरिका ने बातचीत में रुकावट डालने पर ओमान को दी धमकी, ट्रंप बोले- बम से उड़ा देंगे

समझौते को अंतिम रूप देने के करीब

अमेरिका ने बातचीत में रुकावट डालने पर ओमान को दी धमकी, ट्रंप बोले- बम से उड़ा देंगे
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से बातचीत में बाधा डालने पर सहयोगी ओमान को बमबारी की धमकी दी। वहीं, ईरान और ओमान होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर समझौते के करीब हैं। ईरान ने ट्रांजिट रूट के नक्शे पर सहमति की पुष्टि की। दुनिया के करीब 20% तेल-गैस व्यापार वाले इस जलमार्ग को लेकर अमेरिका-ईरान तनाव लगातार बढ़ रहा है।

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगी देश ओमान को उनके प्रशासन और ईरान के बीच बातचीत में रुकावट डालने की स्थिति में बम से उड़ाने की धमकी दी है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और ओमान, दोनों ही तेहरान के साथ अलग-अलग बातचीत कर रहे हैं ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोला जा सके। यह जलमार्ग वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरूरी है। अमेरिका-ईरान तनाव के दौरान यह रास्ता लगभग छह महीनों से ज्यादा समय से बंद रहा है। इससे पहले दिन में ईरानी अधिकारियों ने कहा था कि वे ओमान के साथ एक समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं। वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का भविष्य अनिश्चित है क्योंकि दोनों पक्षों के बीच हुआ 60 दिनों का समझौता ज्ञापन (एमओयू) खत्म होने वाला है।

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद से, तेहरान ने काफी हद तक होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जहाँ से आमतौर पर दुनिया का लगभग पांचवां हिस्सा तेल और तरल प्राकृतिक गैस गु•ारती है। इसे फिर से खोलना चर्चा का एक अहम मुद्दा रहा है। ओमान इस जलडमरूमध्य के दक्षिणी हिस्से से सटा हुआ है और उसका कहना है कि वह इस संघर्ष में एक तटस्थ देश है। हालाँकि, उसे ईरान की ओर से कई हमलों का सामना करना पड़ा है और अब वह इस जलमार्ग को फिर से खोलने के लिए तेहरान के साथ बातचीत में अहम भूमिका निभा रहा है।

वॉशिंगटन ने भी इसे फिर से खुलवाने के लिए अपनी कोशिशें की हैं। रिपोर्ट में ट्रंप के हवाले से कहा, अगर ओमान रास्ते में आया, तो हम उन पर जबरदस्त बमबारी करेंगे। यह साफ़ नहीं है कि ट्रंप के हिसाब से डील के लिए उनकी महत्वाकांक्षाओं के रास्ते में आने का क्या मतलब है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका, ईरान में एक बड़ी सैन्य, आर्थिक और राजनीतिक ताकत इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरजीसी) के साथ सीधा बैक चैनल के मार्फत संपर्क है। ट्रंप ने ओमान को यह धमकी तब दी, जब ईरान ने कहा था कि दोनों देशों के बीच इस जलडमरूमध्य से जहाजों के गुजरने को लेकर समझौता हो गया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बताया कि पारगमन मार्ग (ट्रांजिट रूट) के नक्शे को लेकर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि संयुक्त बयान जारी करने से पहले दोनों पक्ष विवरण को अंतिम रूप देंगे। ओमान ने पहले ही इस बातचीत को सकारात्मक बताया है।

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि विभाग : गेहूं-जौ की नई किस्मों पर वैज्ञानिकों का मंथन, जयपुर में जुटा देश-विदेश का विशेषज्ञ समूह कृषि विभाग : गेहूं-जौ की नई किस्मों पर वैज्ञानिकों का मंथन, जयपुर में जुटा देश-विदेश का विशेषज्ञ समूह
राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा में गेहूं-जौ अनुसंधान पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय वैज्ञानिक कार्यशाला शुरू। पहले दिन वैज्ञानिकों ने फसल...
ठिकरिया में मेगा कृषि ऋण शिविर, 32 करोड़ के ऋण प्रस्तावों को सैद्धांतिक मंजूरी
एर्दोगन का ट्रम्प से ईरान के साथ बातचीत जारी रखने का आग्रह, तनाव कम करने के लिए कूटनीति के अधिकतम उपयोग पर जोर
सुप्रीम कोर्ट ने किया फांसी की प्रक्रिया बदलने से इनकार, कहा- केंद्र सरकार बना सकती है वैकल्पिक तरीकों पर विशेषज्ञ समिति 
कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के विरोध में किसान महापंचायत का ऐलान, 24 अगस्त को 1000 ट्रैक्टरों से विधानसभा कूच
संपर्क 181 पर परिवादों के त्वरित निस्तारण के लिए तकनीक का अधिकतम उपयोग, पोर्टल की कार्यप्रणाली, लंबित एवं निस्तारित परिवादों तथा सीएम डैशबोर्ड की स्थिति की समीक्षा  
जयपुर एयरपोर्ट : दुबई फ्लाइट रोजाना लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी