अमेरिका से तनाव के बीच ईरान में हादसा : सरकारी चॉपर क्रैश होकर सब्जीमंडी पर गिरा, पायलट समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

सेना का हेलीकॉप्टर सब्जी मंडी में क्रैश

अमेरिका से तनाव के बीच ईरान में हादसा : सरकारी चॉपर क्रैश होकर सब्जीमंडी पर गिरा, पायलट समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

इस्फहान प्रांत में सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त। सुबह 9:09 बजे विमान बाजार के स्टाल से टकराया। पायलट, सह-पायलट और 2 विक्रेताओं की मौत। घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई।

तेहरान। ईरान के इस्फहान प्रांत में मंगलवार सुबह सेना का एक हेलीकॉप्टर फल और सब्जी मंडी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। अर्ध-सरकारी संवाद समिति फार्स ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 9:09 बजे विमान बाजार के स्टाल से टकराया, जिससे पायलट, सह-पायलट और दो विक्रेताओं की मौत हो गई।

प्रांतीय आपातकालीन चिकित्सा सेवा संगठन के प्रमुख अली नसीरी के हवाले से फार्स ने बताया कि घटना के तुरंत बाद चार एम्बुलेंस मौके पर भेजी गईं। इस्फहान के संकट प्रबंधन विभाग के महानिदेशक मंसूर शिशेफरोश ने आधिकारिक संवाद समिति इरना को बताया कि यह घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल से लैक्रोज खिलाड़ियों ने की मुलाकात: राज्यपाल का खेल प्रोत्साहन हेतु प्रदत्त वित्तीय सहायता के लिए जताया आभार जताया राज्यपाल से लैक्रोज खिलाड़ियों ने की मुलाकात: राज्यपाल का खेल प्रोत्साहन हेतु प्रदत्त वित्तीय सहायता के लिए जताया आभार जताया
राज्यपाल से लोकभवन में लैक्रोज खेल के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। खेल प्रोत्साहन के अंतर्गत दिये जा रहे सहयोग के...
कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के सहयोग से संचार कौशल पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, 100 से अधिक छात्रों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा
प्रशांत क्षेत्र में पहली बार ओपन रेडियो एक्सेस नेटवर्क तैनात, राष्ट्र में अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद
हैदराबाद पुलिस ने ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत साइबर धोखाधड़ी गिरोह का किया भंडाफोड़; 104 लोग गिरफ्तार, नकदी एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 तक पुलिस हिरासत में 21 मौतें, सरकार ने कराई न्यायिक व प्रशासनिक जांच
किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा, न्यूनतम समर्थन मूल्य की सार्थकता के लिए संपूर्ण खरीद अपरिहार्य 
एसएमएस अस्पताल में रोबोटिक तकनीक से किया जटिल ऑपरेशन : डॉ. अमित गोयल के मार्गदर्शन में मिली सफलता, सांस लेने में तकलीफ से ग्रसित था मरीज