होर्मुज संकट के बीच सीरिया ने खोला तेल का वैकल्पिक रास्ता: ट्रंप ने प्रस्ताव को बताया शानदार, इराक से पाइपलाइन योजना भी तैयार

प्रतिदिन 20 लाख बैरल कच्चा तेल पहुँचाने का लक्ष्य

होर्मुज संकट के बीच सीरिया ने खोला तेल का वैकल्पिक रास्ता: ट्रंप ने प्रस्ताव को बताया शानदार, इराक से पाइपलाइन योजना भी तैयार
सीरिया ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बीच भूमध्यसागरीय तट को तेल व माल परिवहन का वैकल्पिक मार्ग बनाने की पेशकश की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस प्रस्ताव की सराहना की। योजना के तहत इराक के बसरा से सीरिया के बनियास बंदरगाह तक $5.7 अरब लागत की 1,000 मील लंबी पाइपलाइन बनाने का प्रस्ताव है।

दमिश्क। सीरिया ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी अनिश्चितता के बीच अपने क्षेत्र और भूमध्यसागरीय तट को तेल एवं माल के वैकल्पिक मार्ग के रूप में पेश किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रस्ताव की सराहना करते हुए गुरुवार को सोशल मीडिया पर लिखा, "यह शानदार है।" योजना के केंद्र में भूमध्यसागरीय तट पर स्थित बनियास बंदरगाह है। फिलहाल दक्षिणी इराक और बनियास के बीच रोजाना करीब 5,000 तेल टैंकर कच्चा तेल पहुंचा रहे हैं। 

इसके अलावा इराक के बसरा से बनियास तक करीब 1,000 मील लंबी पाइपलाइन बनाने की योजना पर भी चर्चा चल रही है। इसकी अनुमानित लागत 5.7 अरब डॉलर है और इसके जरिए प्रतिदिन 20 लाख बैरल तक कच्चा तेल पहुंचाया जा सकता है। पाइपलाइन को पूरा होने में कम से कम ढाई वर्ष लग सकते हैं। सुरक्षा, वित्तपोषण और बुनियादी ढांचे की चुनौतियां भी बनी हुई हैं। सीरिया तेल के अलावा यूरोप को खाड़ी और लाल सागर से जोड़ने वाले परिवहन मार्ग विकसित करने की भी योजना बना रहा है। इससे देश क्षेत्रीय व्यापार में महत्वपूर्ण स्थल मार्ग और रसद केंद्र की भूमिका हासिल कर सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

EOS-05 के सफल प्रक्षेपण पर मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों को दी बधाई, कहा-  भारत ने एक बार फिर अपनी बढ़ती सामर्थ्य और वैज्ञानिक उत्कृष्टता का परिचय दिया EOS-05 के सफल प्रक्षेपण पर मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों को दी बधाई, कहा-  भारत ने एक बार फिर अपनी बढ़ती सामर्थ्य और वैज्ञानिक उत्कृष्टता का परिचय दिया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने GSLV-F17 के जरिए EOS-05 के सफल प्रक्षेपण पर देशवासियों और इस मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों एवं...
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से किसानों की तीन घंटे बैठक: एमएसपी गारंटी कानून समेत 10 मांगें रखीं, व्यापार समझौते पर भी सरकार से मांगा स्पष्ट आश्वासन
6.80 करोड़ के बॉस स्कैम में दो और गिरफ्तार : अब तक छह आरोपी पकड़े, जानें पूरा मामला
अखिलेश-सीजेपी मुलाकात पर ओपी राजभर का तंज, बोले-अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं, अब तिलचट्टों का सहारा लेकर बनाएंगे सरकार
भाखड़ा, पौंग और राणा प्रताप सागर से कम मिलेगा पानी, रबी की फसल पर संकट के आसार
ट्रंप का दावा : यूरोप को ईरानी परमाणु खतरे से बचा रहा अमेरिका, उसके पास मिसाइल क्षमता मौजूद
बीस घंटे बाद भी दुरुस्त नहीं हुआ इंडिगो का विमान, उदयपुर फ्लाइट रद्द