पेपर लीक विवाद के बीच PM Modi का बड़ा संदेश, बोले- गाली देने वाले बच्चों को भी करता हूं माफ; बेटियों की अभद्र भाषा स्वीकार नहीं

भटके युवाओं को सजा नहीं सही राह मिले

पेपर लीक विवाद के बीच PM Modi का बड़ा संदेश, बोले- गाली देने वाले बच्चों को भी करता हूं माफ; बेटियों की अभद्र भाषा स्वीकार नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं से शांति और सकारात्मक संवाद की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभद्र भाषा किसी समस्या का समाधान नहीं है। सरकार गुमराह हुए छात्रों के प्रति संवेदनशील रुख अपनाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेगी तथा युवाओं को सही मार्ग दिखाएगी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच छात्रों, विशेषकर जेन जी (Gen Z) युवाओं के नाम अपना पांचवां वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से संयम और सकारात्मक संवाद की अपील करते हुए कहा कि गाली-गलौज किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो बच्चे भटक गए हैं, उन्हें सजा देने के बजाय सही रास्ता दिखाना समाज और सरकार की जिम्मेदारी है।

पीएम मोदी ने कहा, "ये बच्चे हमारे हैं। बचपन में गलतियां हो जाती हैं, इसलिए मैं गाली देने वाले बच्चों को भी माफ करता हूं।" उन्होंने कहा कि यदि किसी को विरोध दर्ज कराना है तो वह व्यक्तिगत रूप से उन्हें या उनके परिवार को निशाना बनाने के बजाय लोकतांत्रिक और सभ्य तरीके से अपनी बात रखे। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों द्वारा अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए कहा कि भारतीय समाज में ऐसी भाषा स्वीकार्य नहीं है और यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप भी नहीं है।

प्रधानमंत्री ने युवाओं से अपनी ऊर्जा को देश निर्माण, शिक्षा और सकारात्मक बदलाव की दिशा में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गलतियों से सीखकर आगे बढ़ना ही जीवन का सबसे बड़ा सबक है। साथ ही उन्होंने दोहराया कि सरकार पेपर लीक जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करेगी, लेकिन गुमराह हुए छात्रों के प्रति संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण अपनाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: भीलवाड़ा में शुरुआती रफ्तार धीमी, पानी-बिजली और सड़कें बनीं मतदाताओं के बड़े मुद्दे राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: भीलवाड़ा में शुरुआती रफ्तार धीमी, पानी-बिजली और सड़कें बनीं मतदाताओं के बड़े मुद्दे
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में नगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी है। शुरुआती घंटों में रफ्तार धीमी रहने के बाद...
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: पोलिंग बूथ पर लगी लंबी कतारें, वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे मतदाता, मदन दिलावर ने डाला वोट
ब्रिक्स 2026 : भारत-रूस के बीच एसएमआर, एस-400 में देरी, एआई और रेयर अर्थ पर होगी चर्चा
राजस्थान में अनुपूरक बजट राशि खर्च करने के निर्देश, केंद्रीय योजनाओं में मंजूरी के बाद ही धनराशि खर्च होगी
जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पारम्परिक अंदाज में पर्यटकों का स्वागत
अशोक सिद्धार्थ का मायावती को पत्र, कहा-'आपके आदेश से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं', मायावती को बताया राजनीतिक गुरू
फिलीपींस में दर्दनाक हादसा: नौका में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 87 लापता; बचाव और राहत कार्य जारी