अन्नपूर्णा देवी ने लाहबीब से की मुलाकात : भारत-यूरोपीय संघ नारी सशक्तिकरण के संयुक्त प्रयास पर सहमत, बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा 

संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

अन्नपूर्णा देवी ने लाहबीब से की मुलाकात : भारत-यूरोपीय संघ नारी सशक्तिकरण के संयुक्त प्रयास पर सहमत, बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा 

बच्चों के कल्याण के लिए सहयोगात्मक प्रयासों में भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नई दिल्ली। भारत और यूरोपीय संघ ने नारी सशक्तिकरण, समानता और समावेशी विकास के संयुक्त प्रयासों पर सहमति जताई है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने यहां यूरोपीय संघ- समानता, तैयारी और संकट प्रबंधन आयुक्त हादजा लाहबीब से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक महिला सशक्तिकरण के लिए नीतियों को बढ़ावा देने तथा महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए सहयोगात्मक प्रयासों में भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह बैठक यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन की उच्च स्तरीय यात्रा का हिस्सा है। वह भारत की यात्रा पर हैं। उनके साथ आयुक्तों का समूह में 26 मंत्री भी शामिल हैं। अन्नपूर्णा देवी और सुश्री  लाहबीब ने महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण के क्षेत्रों में भारत-यूरोपीय संघ सहयोग को मजबूत करने के लिए विभिन्न संभावनाओं पर विचार विमर्श किया। दोनों नेताओं ने समावेशी नीतियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की जो महिलाओं और बच्चों, विशेष रूप से कमजोर और हाशिए के समुदायों के बच्चों के कल्याण के लिए हैं। 

अन्नपूर्णा देवी ने एक सुरक्षित और समावेशी समाज के निर्माण के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जहाँ महिलाएँ और बच्चे फल-फूल सकें। हदजा लाहबीब ने महिला सशक्तिकरण में भारत की प्रगति की सराहना की और इस क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करने के लिए यूरोपीय संघ की प्रतिबद्धता दोहराई। 

 

Read More झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश में निधन; परिवार में शोक की लहर, पुलिस जांच शुरू

Tags: Annapurna

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान