राहुल की 'मोहब्बत की दुकान' में एक और साथी की एंट्री, AIMIM के मुख्य प्रवक्ता आसिम वकार अब हाथ के साथ

विपक्ष और कांग्रेस पार्टी के संगठन को मिलेगी नई मजबूती

राहुल की 'मोहब्बत की दुकान' में एक और साथी की एंट्री, AIMIM के मुख्य प्रवक्ता आसिम वकार अब हाथ के साथ
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद आसिम वकार ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में वे पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व और जनहित के मुद्दों से प्रभावित होकर यह कदम उठाया।

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुख्य प्रवक्ता सैयद आसिम वकार बुधवार को कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो गये। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय तथा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में वकार ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने यहाँ कांग्रेस मुख्यालय में पट्टा पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया।

गौतम ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में शिक्षा, रोजगार, छात्र, महिला और वंचित वर्गों के मुद्दों को लेकर आंदोलन चल रहा है और वह मजबूती के साथ हर वर्ग की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सरकार को हर मोर्चे पर लगातार सचेत कर रहे हैं और कांग्रेस के इसी संघर्ष से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता पार्टी से जुड़ रहे हैं तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के हाथ मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "देश पहले है और देश से बढ़कर कुछ नहीं है। देश बचेगा तभी छात्र, शिक्षा, रोजगार और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर काम होगा।"

इमरान प्रतापगढ़ी ने उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' के कारवां में एक और साथी के जुड़ने से पार्टी का परिवार और मजबूत हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर