गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाला उम्रभर रहेगा जेल में : नहीं मिलेगी जमानत, 50 लाख तक लगेगा जुर्माना; भगवंत मान ने कहा- विशेषज्ञों से सलाह के बाद कानून तैयार

आरोपियों को मानसिक रोगी बताकर बचा लिया जाता था

गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाला उम्रभर रहेगा जेल में : नहीं मिलेगी जमानत, 50 लाख तक लगेगा जुर्माना; भगवंत मान ने कहा- विशेषज्ञों से सलाह के बाद कानून तैयार
मान ने कहा कि बेअदबी विरोधी सख्त कानून के तहत अब गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर सीधे जेल, जमानत नहीं और 25–50 लाख जुर्माना लगेगा। उन्होंने एनडीपीएस कानून सख्त करने, नशा तस्करों की संपत्ति जब्त करने की बात कही। मान ने भाजपा पर सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाते हुए पंजाब में भाईचारे और विकास पर जोर दिया।

जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा  कि राज्य सरकार द्वारा बनाए गए सख्त बेअदबी निरोधी कानून के बाद अब यदि कोई गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करेगा, तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा और उसे जमानत भी नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपनी शुक्राना यात्रा के दौरान कहा कि इस कानून को विधि विशेषज्ञों से विस्तृत सलाह के बाद तैयार किया गया है, ताकि भविष्य में इसमें किसी बदलाव की जरूरत पड़े। उन्होंने कहा कि बेअदबी के मामलों में न्यूनतम सजा कई साल और अधिकतम सजा उम्रकैद तक होगी। इसके साथ ही दोषी पर 25 लाख से लेकर 50 लाख रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकेगा।

मान ने कहा कि पहले ऐसे मामलों में आरोपियों को मानसिक रोगी बताकर बचा लिया जाता था, लेकिन अब कानून में यह प्रावधान किया गया है कि यदि आरोपी मानसिक रूप से बीमार पाया जाता है तो उसके अभिभावकों या देखरेख करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने एनडीपीएस कानून को भी और सख्त किया है। नशा तस्करों की संपत्ति जब्त की जाएगी और उन्हें आसानी से जमानत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की भाईचारे की परंपरा बहुत मजबूत है और यहां नफरत की राजनीति कभी सफल नहीं हो सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और अकाली दल जैसी सांप्रदायिक पार्टियां धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाकर राजनीति करती हैं।

मुख्यमंत्री ने जालंधर और अमृतसर में हाल में हुए छोटे धमाकों का जिक्र करते हुए कहा कि ये भाजपा की एंट्री के संकेत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जहां भी चुनाव लड़ती है वहां लोगों को आपस में लड़ाने और डर का माहौल बनाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हिंदू-सिख भाईचारा मजबूत है और लोग मिलकर रामनवमी, गुरुपर्व, ईद और अन्य त्योहार मनाते हैं। इसलिए किसी भी ताकत को पंजाब की सांझी संस्कृति खराब नहीं करने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब अब विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। राज्य में नए स्कूल और अस्पताल बनाए जा रहे हैं, लोगों को 10 लाख रुपए तक इलाज की सुविधा देने वाले कार्ड जारी किए जा रहे हैं और महिलाओं के लिए 1000 से 1500 रुपए मासिक सहायता योजना की रजिस्ट्रेशन चल रही है।उन्होंने कहा कि राज्य के 90 प्रतिशत घरों में बिजली बिल शून्य रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह पंजाब के फंड रोक रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण विकास फंड के 9000 करोड़ रुपए अभी तक जारी नहीं किए हैं। मान ने लोगों से सांप्रदायिक राजनीति से दूर रहने और पंजाब की शांति एवं भाईचारे को मजबूत बनाए रखने की अपील की।

 

Read More री-नीट के ल‍िए सरकार की बड़ी तैयारियां : एयरफोर्स विमानों से एग्जाम सेंटर तक भेजे जाएंगे पेपर, पीएम मोदी लेंगे अंतिम फैसला 

Read More अगर माता-पिता IAS तो बच्चों को आरक्षण का लाभ क्यों, कोर्ट ने कहा- आरक्षण का मकसद सामाजिक रूप से पिछले लोगों को आगे लाना

 

Read More खड़गे ने की केन्द्र सरकार की आलोचना : कच्चे तेल की कीमतों में कमी, जनता को राहत नहीं दे रही सरकार

 

Tags: jail

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस