भारत के अलावा कई देशों में होली की होती है धूम : एक नहीं कई मुस्लिम देशों में भी मनाया जाता है रंगों का त्योहार, बड़े पैमाने पर किया जाता है सेलिब्रेट 

तराई इलाकों में इसको धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है

भारत के अलावा कई देशों में होली की होती है धूम : एक नहीं कई मुस्लिम देशों में भी मनाया जाता है रंगों का त्योहार, बड़े पैमाने पर किया जाता है सेलिब्रेट 

वैसे तो होली को भारत और नेपाल में ही मुख्य तौर पर मनाया जाता है, लेकिन आज हम आपको उन देशों के बारे में भी बताएंगे, जहां पर होली को बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।

नई दिल्ली। रंगों का त्योहार होली आने में अब बस कुछ ही दिन बचा हुआ है। ऐसे में देश ही दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में होली की धूम देखी जा रही है। भारत से लेकर अन्य कई जगहों में होली को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। वैसे तो होली को भारत और नेपाल में ही मुख्य तौर पर मनाया जाता है, लेकिन आज हम आपको उन देशों के बारे में भी बताएंगे, जहां पर होली को बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।

नेपाल की होली: भारत के अलावा नेपाल में भी होली को सेलिब्रेट किया जाता है। नेपाल में होली को फागु पूर्णिमा के नाम से भी सेलिब्रेट किया जाता है। होली नेपाल का राष्ट्रीय पर्व है और इस दिन पूरे देश में पब्लिक हॉलिडे होती है। काठमांडू में होली का अनोखा अंदाज देखने को मिलता है। वहीं, नेपाल के तराई इलाकों में इसको धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है।

अमेरिका और कनाडा में मनाई जाती है होली: होली के त्योहार को अमेरिका और कनाडा में भी लोग धूमधाम  से सेलिब्रेट करते है। अमेरिका के न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया, टेक्सास सहित  कई जगहों पर भारतीय समुदाय के लोग इसको मनाते हैं।

मॉरीशस की होली: मॉरीशस में होली को भी बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट किया जाता है। यहां पर भोजपुरी समुदाय के लोग होली को मनाते हैं। मॉरीशस में भी होली को राष्ट्रीय त्योहार का दर्जा प्राप्त है और यहां भी गुलाल, रंग, ढोल के साथ होली को मनाया जाता है। इस दौरान यहां पर चैता और फागु गीत लोग गाते हैं। मॉरीशस में भारत की ही तरह होली को सेलिब्रेट किया जाता है।

Read More राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत के लिए मणिपुर तैयार, बहिष्कार की अपीलों के बीच तैयारियाँ जोरों पर, पोलो प्रदर्शनी मैच में होगी शामिल

यूरोप के कई देशों में मनाई जाती है होली: होली के त्योहार को यूरोप के कई देशों में भी सेलिब्रेट किया जाता है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड और रूस में होली को मनाया जाता है। ब्रिटेन में लंदन, बर्मिंघम सहित कई जगहों पर भारतीय समुदाय के लोग इसको मनाते हैं। वहीं,  जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड में होली को फेस्टिवल आॅफ कलर्स के नाम से भी जाना जाता है।

Read More नितिन गड़करी का दावा: पेट्रोलियम पदार्थोँ में एथनॉल मिलाने से वाहनों को कोई नुकसान नहीं

इन मुस्लिम देशों में भी मनाते है होली का त्योहार
वैसे तो होली का त्योहार मुख्य रूप से हिंदुओं का त्योहार है, लेकिन कई मुस्लिम देशों में भी इसको सेलिब्रेट किया जाता है। पाकिस्तान के अलावा होली को बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिजी सहित कई देशों में से भारतीय समुदाय के लोग इसको सेलिब्रेट करते हैं।

Read More शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में गरजी कंगना रनौत, बोलीं- 'PM Modi दिल हैक करते हैं, EVM नहीं' 

पाकिस्तान: पाकिस्तान में होली को मुख्य रूप से हिंदू समुदाय के लोग सेलिब्रेट करते हैं।  सिंध और कराची क्षेत्र में इसको बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट किया जाता है। यहां पर लोग होली को रंग, गुलाल और ढोल-नगाड़ों के साथ इसको सेलिब्रेट करते हैं। इस दौरान कई मंदिरों में विशेष तरह की पूजा की जाती है।

फिजी: फिजी एक ऐसा देश हैं जहां बहुत ज्यादा संख्या में भारतीय मौजूद होते हैं। माना जाता है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की संख्या यहां ज्यादा है। यहां होली को ट्रेडिशनल रूप से म्यूजकि और नाच-गाने के साथ मनाया जाता है। स्थानीय लोग भी इस त्योहार में शामिल होकर इसे एक मल्टी कलर फेस्ट के रूप में मनाते हैं।

बांग्लादेश: बांग्लादेश में भी हिंदू होली का जश्न देखने को मिलता है। खासकर ढाका, चटगांव और सिलहट जैसे इलाकों में। यहां होली को दोल पूर्णिमा या बसंत उत्सव के रूप में भी जाना जाता है। भारत की तरह ही यहां के हिंदू समुदाय के लोग रंग और गुलाल खेलते हैं। मंदिरों में विशेष पूजा और हवन का आयोजन होता है।

Tags: holi

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई