मणिपुर में सेना का अभियान : जवानों के साथ मुठभेड़ में 10 उग्रवादी ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
असम राइफल्स इकाई ने एक अभियान शुरू किया
भारत-म्यांमार सीमा के पास मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के जवानों के साथ मुठभेड़ में 10 उग्रवादी मारे गए।
इंफाल। भारत-म्यांमार सीमा के पास मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के जवानों के साथ मुठभेड़ में 10 उग्रवादी मारे गए। यह जानकारी भारतीय सेना ने कहा कि बुधवार रात दी गई। भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि खेंगजॉय तहसील के अंतर्गत न्यू समतल गांव के पास एक उग्रवादी समूह के सशस्त्र कैडरों की आवाजाही के बारे में विशेष खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए स्पीयर कोर के तहत असम राइफल्स इकाई ने एक अभियान शुरू किया।
सेना ने कहा कि अभियान के दौरान संदिग्ध कैडरों द्वारा सैनिकों पर गोलीबारी की गई, जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी में 10 उग्रवादी मारे गए। बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Jun 2026 19:02:53
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया

Comment List