‘अर्नब’ कमजोर : नए चक्रवात का खतरा, आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ने के आसार
खतरा टला तो समुद्र में उठा नया तूफानी संकट
नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान अर्नब गुरुवार तड़के दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर और कमजोर होकर केवल ‘अवदाब’ में तब्दील हो गया है। इससे पहले यह बुधवार मध्यरात्रि के आसपास उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ तथा पूर्वोत्तर तेलंगाना के आसपास के क्षेत्रों में कमजोर होकर ‘गहरे अवदाब’ में तब्दील हो गया। इससे पहले उसकी ताकत में और गिरावट आई थी और वह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए कमजोर होकर बुधवार शाम को चक्रवाती तूफान में बदल गया था।
दक्षिण अंडमान सागर में एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बना चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से उबर रहे तटीय राज्यों, विशेषकर आंध्र प्रदेश पर एक और तंत्र का खतरा मंडराने लगा है। इसके प्रभाव से गुरुवार सुबह उसी क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इस मौसमी प्रणाली के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और 31 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान एवं निकोबार और अंडमान सागर से सटे क्षेत्रों में कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की अनुमान है।

Comment List