यमुना के पानी में जहर का मामला : अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को दिया 6 पेज का जवाब, लगाए गंभीर आरोप

इस मुद्दे पर शांत नहीं रहा जा सकता है

यमुना के पानी में जहर का मामला : अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को दिया 6 पेज का जवाब, लगाए गंभीर आरोप

केजरीवाल ने जवाब दिया कि जल बोर्ड सीईओ और अन्य अधिकारियों ने इसे जांच में पकड़ा। यमुना के जल जहरीला है, इसे जांचने के लिए मैथडलॉजी क्या है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के समक्ष यमुना के पानी में जहर के मामले में जवाब दिया। चुनाव आयोग ने कहा कि आयोग ने बहुत ही कम समय के नोटिस पर आप नेता केजरीवाल को धैर्यपूर्वक सुना और उनका जवाब प्राप्त किया। आयोग के सभी सदस्यों ने व्यक्तिगत आक्षेपों और आक्रामक रणनीति से प्रभावित हुए बिना उत्तर की विस्तार से जांच करने और योग्यता के आधार पर निर्णय लेने का फैसला लिया। केजरीवाल ने चुनाव आयोग को सौपें जवाब में कहा कि अगर आयोग ने हरियाणा सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर यमुना को लेकर कार्रवाई नहीं की, तो ये माना जाएगा कि चुनाव आयोग जनता के हित के बजाए सत्ताधारी दल के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर शांत नहीं रहा जा सकता है। 

आप नेता ने 6 पेज के जवाब में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जवाब में दिल्ली जल बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की ओर से दिल्ली के मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी का हवाला दिया है, जिसमें यमुना नदी में अमोनिया की बात कही गई थी। केजरीवाल ने जवाब दिया कि जल बोर्ड सीईओ और अन्य अधिकारियों ने इसे जांच में पकड़ा। यमुना के जल जहरीला है, इसे जांचने के लिए मैथडलॉजी क्या है। इस पर केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड की सीईओ और अन्य अधिकारियों से इसकी पुष्टि की जा सकती है।

 

Tags: kejriwal

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण