दिल्ली की सुरक्षा करने में भाजपा विफल : स्कूलों को बार-बार मिल रही बम की धमकी, अरविंद केजरीवाल ने कहा- आखिर कब खत्म होगा ये सब

सरकार को पूरी तरह फेल बताया

दिल्ली की सुरक्षा करने में भाजपा विफल : स्कूलों को बार-बार मिल रही बम की धमकी, अरविंद केजरीवाल ने कहा- आखिर कब खत्म होगा ये सब

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत अन्य नेताओं ने राज्य को सुरक्षित माहौल देने में 4 इंजन वाली भाजपा सरकार को पूरी तरह फेल बताया है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार दिल्ली पर सुरक्षा व्यवस्था विफल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक बार फिर राजधानी के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गयी। भाजपा की चार इंजन की सरकार के बावजूद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था का आलम यह है कि आज एक बार फिर दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गयी। बच्चे और अभिभावक के अंदर खौफ फैल गया। पिछले एक साल से लगातार स्कूलों को बम से उड़ाने की मिल रही धमकी रहीं है और अभी तक एक भी आरोपी को पकड़ने में असफल दिल्ली पुलिस को लेकर आप ने भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत अन्य नेताओं ने राज्य को सुरक्षित माहौल देने में 4 इंजन वाली भाजपा सरकार को पूरी तरह फेल बताया है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों को बार-बार बम की धमकी मिल रही हैं। हर तरफ अफरा-तफरी मच जाती है, स्कूलों की छुट्टी होती है, बच्चों और अभिभावकों में डर फैलता है, लेकिन एक साल से न कोई पकड़ा गया, न कोई कार्रवाई हुई। चार इंजन वाली भाजपा सरकार राजधानी की सुरक्षा तक नहीं संभाल पा रही है। माता-पिता डर के साये में जी रहे हैं। आखिर ये सब कब खत्म होगा? आप की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि आज एक बार फिर से दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ये आखिर कब तक चलता रहेगा? देश की राजधानी में यह सिलसिला आम जनता की चिंता और बच्चों के डर को बढ़ा रहा है। माता-पिता हर रोज भय के साए में जी रहे हैं लेकिन चार इंजन वाली भाजपा सरकार को जरा भी परवाह नहीं है।

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि आज फिर दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ये आखिर कब तक चलता रहेगा? देश की राजधानी में बार-बार मिलने वाली इन धमकियों ने बच्चों की मासूमियत और माता-पिता की नींद छीन ली है। हर रोज भय के साए में स्कूल भेजना पड़ रहा है। ये सिर्फ धमकी नहीं, बल्कि दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सीधा सवाल है लेकिन चार इंजन वाली भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। न सुरक्षा बढ़ी, न गुनहगार पकड़े गए। भाजपा सरकार कब जागेगी। दिल्ली की जनता और बच्चों की सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा? आप का कहना है कि दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी फिर से मिली है। इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय और बम्बई उच्च न्यायालय को भी ऐसी धमकी मिली थी। दिल्ली में लगातार ऐसी धमकियां आ रही हैं, लोगों में खौफ फैल रहा है लेकिन भाजपा की दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। इन धमकियों के पीछे कौन है, आजतक यह पता भी नहीं लग पाया है। 

 

Read More कैश विवाद: जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा; राष्ट्रपति को भेजा पत्र, दिल्ली स्थित घर में मिले थे जलते हुए नोट

Tags: kejriwal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित