LPG गैस की सप्लाई को लेकर अरविंद केजरीवाल का निशाना : ट्रंप के सामने नतमस्तक सरकार, देश भुगत रहा है सजा; आगामी दिनों में और खराब होगी स्थिति

पश्चिम एशिया का युद्ध भारत की रसोई और कारोबार तक पहुँचा

LPG गैस की सप्लाई को लेकर अरविंद केजरीवाल का निशाना : ट्रंप के सामने नतमस्तक सरकार, देश भुगत रहा है सजा; आगामी दिनों में और खराब होगी स्थिति

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश एलपीजी संकट की सजा भुगत रहा है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की गैस सप्लाई बंद होने और एस्मा (ESMA) लागू होने से लाखों रोजगार खतरे में हैं।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अपनी किसी मजबूरी के कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सामने नतमस्तक हैं और देश उसी की सजा भुगत रहा है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर मंगलवार को कहा,देश भर में, शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को छोड़कर बाक़ी सभी व्यावसायिक संस्थानों को एलपीजी गैस की सप्लाई बंद कर दी गई है। केवल घरेलू उपयोग के लिए गैस दी जाएगी। आने वाले दिनों में गैस और तेल की स्थिति और खराब होने के आसार हैं। 

आप संयोजक ने कहा, केंद्र सरकार अपनी किन्हीं मजबूरियों के कारण ट्रंप के सामने नतमस्तक हैं। क्या आज देश उसी की सजा भुगत रहा है? दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, चार दिन पहले तक सरकारी सूत्र कह रहे थे-देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं। आज सरकार आवश्यक वस्तु अधिनियम लगाकर गैस कंट्रोल कर रही है। रिफाइनरियों को गैस डायवर्ट करने के आदेश दे रही है और घरेलू सिलेंडर की बुकिंग भी 25 दिन कर दी गई है।

अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया, सूत्र झूठ बोल रहे थे या सरकार? पश्चिम एशिया का युद्ध अब भारत की रसोई और रोजगार तक पहुँच चुका है। आज ढाबे, होटल, छोटे रेस्टोरेंट और लाखों छोटे कारोबार कमर्शियल गैस की कमी से जूझ रहे हैं। ट्रम्प के सामने केंद्र सरकार के झुकने की कीमत आज भारत की जनता चुका रही है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति श्रृंखला में आयी बाधाओं को देखते हुए देश में प्राकृतिक गैसों की आपूर्ति पर आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (एस्मा) लगा दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

शांति देवी फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस, विभिन्न राज्यों में सेवा कार्यक्रम आयोजित शांति देवी फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस, विभिन्न राज्यों में सेवा कार्यक्रम आयोजित
शांति देवी फाउंडेशन ने अपना 7वां स्थापना दिवस देश के विभिन्न राज्यों में सामाजिक सेवा गतिविधियों के साथ मनाया। जयपुर,...
प्रधानमंत्री मोदी ने दी जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की
कृतिका कामरा और गौरव कपूर का मजेदार और अलग अंदाज वाला वेडिंग इनवाइट आया सामने, मेहमानों के लिए ‘द पार्टी, आफ्टर’ का खास इंतजाम
एक साल से फरार 10 हजार का ईनामी शातिर ठग अरुण शर्मा उर्फ आलू गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
यूएई ने की इराक में अपने दूतावास पर आतंकी ड्रोन हमले की कड़ी निंदा: अंतरराष्ट्रीय मानदंडों एवं कानूनों का उल्लंघन बताया, कोई हताहत नहीं
रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर 15 मार्च को, रक्तदाताओं ने किया पोस्टर विमोचन
राहुल गांधी ने की किसान की बेटी के विवाह में शिरकत : हरियाणवी पगड़ी पहनाकर हुआ स्वागत, आंगन में बैठकर की बात; खाने का भी लिया स्वाद