दुनिया में बजा भारत का डंका! अशोक सेन को मिला प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लेन मेडल

क्लेन मेडल पाने वाले पहले भारतीय भौतिक विज्ञानी बने  

दुनिया में बजा भारत का डंका! अशोक सेन को मिला प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लेन मेडल
भारतीय भौतिक विज्ञानी अशोक सेन ने वैश्विक विज्ञान जगत में इतिहास रच दिया। बेंगलुरु में इंफोसिस माधवा चेयर प्रोफेसर सेन 2026 का प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लेन मेडल पाने वाले पहले भारतीय भौतिक विज्ञानी बने हैं। स्ट्रिंग थ्योरी और ब्लैक होल पर उनके असाधारण शोध ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। उन्हें पद्म भूषण और डिराक मेडल भी मिल चुके हैं।

नई दिल्ली। बेंगलुरु में इंफोसिस माधवा चेयर प्रोफेसर (डॉ.) अशोक सेन 2026 के प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लेन मेडल प्राप्त हुआ है। वह इस मेडल को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय भौतिक विज्ञानी बन गए हैं। भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय ने उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई दी है। प्रो. सेन को स्ट्रिंग थ्योरी में उनके अहम योगदान के लिए वैश्विक स्तर पर पहचाना जाता है। इसमें विशेष रूप से एस-डुएलिटी, ब्लैक होल एंट्रॉपी की सटीक गणना और स्ट्रिंग फील्ड थ्योरी पर किया गया उनका काम शामिल है। उनके शोध ने आधुनिक स्ट्रिंग थ्योरी को काफी आगे बढ़ाया है और मूलभूत भौतिकी की समझ को और गहरा किया है।

स्टॉकहोम यूनिवर्सिटी और रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की भौतिकी के लिए नोबेल समिति द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया जाने वाला'ऑस्कर क्लेन मेडल', भौतिकी के क्षेत्र में दिए गए विशिष्ट योगदान को मान्यता देता है। यह सम्मान प्रो. सेन की विशिष्ट उपलब्धियों में एक और नाम जोड़ता है, जिनमें फंडामेंटल फिजिक्स में ब्रेकथ्रू प्राइज (2012), डिराक मेडल (2014), पद्म श्री (2001) और पद्म भूषण (2013) शामिल हैं।

 

Read More UN महासचिव की रेस से हटे मैकी सॉल, गुटेरेस के बाद कौन संभालेगा संयुक्त राष्ट्र की कमान?

 

 

Read More भिण्ड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के 35 वर्षीय बेटे का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज

Tags: ashok

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी समेत गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार, माल बरामद चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी समेत गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार, माल बरामद
आमेर थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की चार वारदातों का खुलासा करते हुए तीन अलग-अलग गैंग के पांच चोरों...
ब्लेस्ड होम आनंद में बनेगा शिव परिवार और राधा-गोविंद मंदिर , शुक्रवार को मंदिर की भूमि पूजन
बर्फीले पहाड़, माइनस तापमान और दुश्मन पर नजर… हिमवीरों को मोदी का सलाम
यूक्रेन के अभिजात वर्ग पर मस्क का निशाना, बोले- एक तरफ अरबों डॉलर, दूसरी तरफ युद्ध में झोंके जा रहे युवा!
विदेशी संगठनों से मुलाकात और फंडिंग पर राहुल गांधी जवाब दें : राठौड़
प्रदेश में सड़क पर मौत का तांडव : एक रात, 3 हादसे और 11 लोगों की मौत, चूरू से बगरू तक मचा कोहराम
दुनिया में बजा भारत का डंका! अशोक सेन को मिला प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लेन मेडल