पंजाब में ड्यूटी के दौरान एएसआई की गोली मारकर हत्या : बाइक से कर रहे थे गश्त, हमलावरों ने चलाई गोलियां

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

पंजाब में ड्यूटी के दौरान एएसआई की गोली मारकर हत्या : बाइक से कर रहे थे गश्त, हमलावरों ने चलाई गोलियां
गेट हकीमां थाने में तैनात एएसआई हरजीत सिंह की गुरुवार देर रात गश्त के दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दाना मंडी के पास बाइक सवार एएसआई पर गोलियां चलाई गईं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजे की घोषणा की। एचडीएफसी बैंक भी एक करोड़ रुपए बीमा देगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में गुरुवार देर रात ड्यूटी के दौरान अज्ञात हमलावरों ने पंजाब पुलिस के एएसआई हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वह थाना गेट हकीमां में तैनात थे और रात करीब 2:30 बजे दाना मंडी के पास बाइक से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल एएसआई को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और संबंधित थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एएसआई हरजीत ङ्क्षसह के परिवार को सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। एचडीएफसी बैंक की ओर से परिवार को एक करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा भुगतान किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मी को पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। मुख्यमंत्री और डीजीपी ने एएसआई की ड्यूटी के दौरान दी गई शहादत को नमन करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

Tags: asi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ असर खबर का : शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
प्रदेश के 644 नवचयनित शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश।
ईरान पर प्रतिबंधों की निगरानी अटकी, रूस-चीन ने प्रस्ताव पर लगाया वीटो   
एनसीबी ने कोकीन तस्करी का किया भंडाफोड़ : 7 लोग गिरफ्तार, यूएई से निर्वासित और विदेशी नागरिक शामिल
टी-20 सीरीज : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को किया 3-0 से क्लीन स्वीप
जयपुर, कोटा और जोधपुर महापौर के चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू
नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन : भाजपा ने प्रदेशभर में बूथ स्तर तक जलाए आशीर्वाद के दीये
तेज बारिश से जयपुर में फ्लाइट संचालन प्रभावित, दो विमानों की लैंडिंग अटकी