एशिया कप : भारत ने सुपर-4 मुकाबला 6 विकेट से जीता, तनावपूर्ण मैच में अभिषेक की आंधी में उड़ा पाकिस्तान

दुबे ने दिलाई बड़ी सफलता 

एशिया कप : भारत ने सुपर-4 मुकाबला 6 विकेट से जीता, तनावपूर्ण मैच में अभिषेक की आंधी में उड़ा पाकिस्तान

भारत ने अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एशिया कप के सुपर-4 के तनावपूर्ण मैच में 6 विकेट से पराजित कर दिया।

दुबई। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (74) और शुभमन गिल (47) के मध्य शतकीय साझेदारी की बदौलत भारत ने अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एशिया कप के सुपर-4 के तनावपूर्ण मैच में 6 विकेट से पराजित कर दिया। भारत की इस एशिया कप में यह पाकिस्तान पर दूसरी जीत है। भारत ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में भारत ने 7 गेंदें शेष रहते हुए 4 विकेट पर 174  रन बना जीत दर्ज की।

अभिषेक शर्मा ने अपनी धुंआधार पारी में 39 रनों का सामना करते हुए 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 74 रन बनाऐ । उसके सलामी जोड़ीदार शुभमन गिल अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाएं। गिल ने अपनी पारी में 28 रनों का सामना करते हुए 47 रन बनाएं। इस दौरान उन्होंने 8 बार गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाया।  तिलक वर्मा 30 व हार्दिक पांड्या 7 रन बना नाबाद लौटे।

पाकिस्तान की ओर से हारिस राउफ ने दो व अबरार अहमद और फहीम अशरफ ने एक-एक विकेट लिया। इससे पूर्व पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को पहला झटका तीसरे ओवर में हार्दिक पांड्या ने फखर जमान (15) को आउटकर दिया। इसके बाद सैम अयूब और साहिबजादा फरहान ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। 11वें ओवर में शिवम दुबे ने सैम अयूब (21) को आउटकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। हुसैन तलत (10) को कुलदीप यादव ने आउट किया।

दुबे ने दिलाई बड़ी सफलता :

Read More महाराष्ट्र निकाय चुनाव में कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन, 246 नगर परिषद और 42 नगर पंचायत सीटों पर मतदान आज

15वें ओवर में शिवम दुबे ने साहिबजादा फरहान को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। फरहान ने 45 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए 58 रनों की पारी खेली। मोहम्मद नवाज (21) को सूर्यकुमार यादव ने रनआउट किया। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों मं पांच विकेट पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से शिवम दुबे ने दो विकेट लिए।  हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।  

Read More खालिदा जिया की हालत गंभीर : इलाज के लिए ढाका जाएंगे ब्रिटेन, चीन से चिकित्सक

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल
अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व...
मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास
ऑटो चालक ने बरती लापरवाही तो सवारी ने कराया मुकदमा दर्ज
गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का एलान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बी आर ओ की पांच हजार करोड़ रूपये की 121 परियोजनाओं का उद्घाटन
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: युवती ने लिव-इन का झांसा देकर 10 लाख की मांग
डे 2 राउंड-अप: जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 ने जयपुर में अपने सांस्कृतिक संवाद को विस्तार दिया