आर्टेमिस ढ्ढढ्ढ मिशन के अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की परिक्रमा कर पृथ्वी पर लौटे : पृथ्वी से 4,06,000 किलोमीटर से अधिक दूर था अंतरिक्ष यान, सफलतापूर्वक की लैंडिंग

सबसे लंबी मानव अंतरिक्ष उड़ान को दर्शाता है

आर्टेमिस ढ्ढढ्ढ मिशन के अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की परिक्रमा कर पृथ्वी पर लौटे : पृथ्वी से 4,06,000 किलोमीटर से अधिक दूर था अंतरिक्ष यान, सफलतापूर्वक की लैंडिंग

नासा का आर्टेमिस मिशन सफल रहा। रीड वाइजमैन के नेतृत्व में चार अंतरिक्ष यात्रियों ने 10 दिन में चंद्रमा की परिक्रमा कर इतिहास रचा। 50 साल बाद यह पहली मानवयुक्त चंद्र उड़ान रही। 11 अप्रैल सुबह 5:37 बजे (भारतीय समय) सैन डिएगो तट पर सुरक्षित लैंडिंग के साथ मिशन पूरा हुआ।

वाशिंगटन। नासा ने कहा कि आर्टेमिस ढ्ढढ्ढ मिशन के तहत चंद्रमा की परिक्रमा करने वाले अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौट आए हैं। आर्टेमिस ढ्ढढ्ढ के चालक दल में नासा के अंतरिक्ष यात्री रीड वाइजमैन (कमांडर), विक्टर ग्लोवर (पायलट), क्रिस्टीना कोच (मिशन विशेषज्ञ) और सीएसए के अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन (मिशन विशेषज्ञ) शामिल थे और उन्होंने 10 दिनों के मिशन के बाद सैन डिएगो के तट पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की।

नासा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रीड, विक्टर, क्रिस्टीना और जेरेमी का घर वापसी पर स्वागत है। आर्टेमिस ढ्ढढ्ढ के अंतरिक्ष यात्री पूर्वी समयानुसार रात 8:07 बजे (भारतीय समयानुसार 11 अप्रैल को सुबह 5:37 बजे) लैंड किए, जिससे चंद्रमा के चारों ओर उनका ऐतिहासिक 10 दिवसीय मिशन समाप्त हो गया। अंतरिक्ष यान को एक अप्रैल की शाम को स्थानीय समयानुसार फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से लॉन्च किया गया था। नासा ने छह अप्रैल को बताया कि अंतरिक्ष यान पृथ्वी से 4,06,000 किलोमीटर से अधिक दूर था। रीड वाइजमैन के नेतृत्व में चार सदस्यीय आर्टेमिस ढ्ढढ्ढ दल ने दस दिवसीय चंद्र उड़ान पूरी की, जो 50 से अधिक वर्षों में चंद्रमा पर पहली मानवयुक्त यात्रा और सबसे लंबी मानव अंतरिक्ष उड़ान को दर्शाता है।

 

 

Read More संजय सिंह ने उपराष्ट्रपति को याचिका सौंपी : बीजेपी में शामिल हुए 7 सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग, कहा- पार्टी छोड़ना दलबदल विरोधी कानून का स्पष्ट उल्लंघन

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल