पृथ्वी के करीब से गुजर रहे विशाल एस्टेरॉयड से खगोलशास्त्री रोमांचित, टकराने का खतरा कम

दुनिया के खगोलशास्त्रियों की दूरबीनें उस ओर लग गई हैं

पृथ्वी के करीब से गुजर रहे विशाल एस्टेरॉयड से खगोलशास्त्री रोमांचित, टकराने का खतरा कम

यह विशाल एस्टेरॉयड पृथ्वी के बिल्कुल पास से गुजरेगा, तब इसकी चमक अत्यधिक होगी और इसे देखना एक महान अनुभव होगा। दुनिया के खगोलशास्त्रियों की दूरबीनें उस ओर लग गई हैं। 

वाशिंगटन। धरती के पास से गुजर रहा पहाड़ के आकार का विशाल एस्टेरॉयड से धरती के लिए बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है। यह अगर धरती से टकरा गया, तो पृथ्वी पर महाविनाश आ सकता है। हालांकि इसके टकराने का  खतरा बहुत कम है। यह विशाल एस्टेरॉयड पृथ्वी के बिल्कुल पास से गुजरेगा, तब इसकी चमक अत्यधिक होगी और इसे देखना एक महान अनुभव होगा। दुनिया के खगोलशास्त्रियों की दूरबीनें उस ओर लग गई हैं। 

खगोलविज्ञानी अंतरिक्ष में एक दशक में होने वाली दुर्लभ खगोलीय घटना के गवाह बन रहे हैं। पहाड़ के आकार के विशाल एस्टेरॉयड धरती के बेहद पास से गुजर रहा है। इस एस्टेरॉयड की चमक अपने चरम पर होगी, जिसे धरतीवासी घर से तारों को देखने वाली दूरबीन के जरिए देख सकते हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार 887 एलिंडा नामक यह विशाल क्षुद्रग्रह अपने आकार में अमेरिका के मैनहट्टन शहर जितना चौड़ा है।

4.2 किमी चौड़ा ग्रह
नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला के अनुसार पृथ्वी के निकट यह क्षुद्रग्रह 4.2 किलोमीटर (2.6 मील) चौड़ा है। 8 जनवरी को यह विशाल आकाशीय पिंड दशकों में पृथ्वी के सबसे करीब 1.23 करोड़ किमी की दूरी पर पहुंचा। यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से 32 गुना ज्यादा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि एलिंडा अब 2087 तक पृथ्वी के करीब नहीं आएगा।

 

Read More वानुआतु में ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द करने का निर्देश, ललित मोदी पर करोड़ों रुपए के गबन में कथित संलिप्तता का आरोप

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत