अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की मौत: दोस्त की भी गई जान, बड़े भाई से मिलने जा रहा था झांसी

अली अहमद इस समय झांसी जिला कारागार में बंद

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की मौत: दोस्त की भी गई जान, बड़े भाई से मिलने जा रहा था झांसी
झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उनके एक साथी की मौत हो गई। हादसा पूंछ थाना क्षेत्र में कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

झांसी। माफिया से नेता बने दिवंगत अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद (21) की गुरुवार को झांसी में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में उसके दोस्त सोनू खान की भी जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार आबान अहमद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने झांसी जा रहा था। अली अहमद इस समय झांसी जिला कारागार में बंद है। यह हादसा झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ।

बताया गया कि प्रयागराज से झांसी की ओर जा रही क्रेटा कार के सामने अचानक एक पशु आ गया। चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना में आगे की सीट पर बैठे आबान अहमद और उसके साथी सोनू खान के सिर में गंभीर चोटें आईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे अन्य घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान उमर अहमद, मोहम्मद ज़ैद और असलम के रूप में हुई है। तीनों प्रयागराज के निवासी बताए गए हैं।

चिकित्सकों ने आबान अहमद और सोनू खान को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
विधानसभा परिसर में शुक्रवार को आप विधायकों ने कथित 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले को लेकर ओआरएस पैकेट की...
कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन
डबल इंजन अब बना 'ट्रबुल इंजन' : अखिलेश ने शेयर किया राज्यपाल का वीडियो, बोले- गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की खुली पोल