ईरान में सेना का एक समूह पर हमला : 6 आतंकवादी को मार गिराया, पूर्वी सीमा से देश्स में घुसे थे 

बयान में अभियान की तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है

ईरान में सेना का एक समूह पर हमला : 6 आतंकवादी को मार गिराया, पूर्वी सीमा से देश्स में घुसे थे 

खतरनाक और लक्षित आतंकवादी अभियान चलाने की कोशिश कर रहे थे। बयान में अभियान की तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है।

तेहरान। ईरान में सेना ने दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में आतंकवादियों के एक समूह पर हमला कर उसके 6 सदस्यों को मार गिराया और 2 अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। ईरान के खुफिया मंत्रालय ने यह जानकारी दी। एक बयान के अनुसार आतंकवादी समूह के सदस्य, जिनमें 7 गैर-ईरानी नागरिक शामिल थे, पिछले दिनों देश की पूर्वी सीमा से ईरान में घुस आए थे और खतरनाक और लक्षित आतंकवादी अभियान चलाने की कोशिश कर रहे थे। बयान में अभियान की तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है।

 बयान में कहा गया कि ये आतंकवादी विभिन्न प्रकार के हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक उपकरणों से लैस थे। इन आतंकवादियों से जब्त की गई वस्तुओं में लेजर-गाइडेड ग्रेनेड लॉन्चर, अमेरिका निर्मित मशीन गन, ग्रेनेड, विस्फोटक जैकेट, दो-तरफ़ा रेडियो, गोला-बारूद के साथ-साथ कई वाहन और बाइकें शामिल थीं। मंत्रालय के अनुसार आतंकवादियों का यह समूह ईरान के पूर्व में एक महत्वपूर्ण केंद्र पर हमला करने की कोशिश कर रहा था। मंत्रालय ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्य आतंकवादी सेल के इजरायल से संबद्ध होने का संकेत देते हैं। बयान के अनुसार आतंकवादियों के साथ कई घंटों तक चली मुठभेड़ में तीन ईरानी सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। पाकिस्तान और अफग़़ानिस्तान की सीमा से लगे प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में हाल के वर्षों में नागरिकों और सुरक्षा बलों, दोनों को निशाना बनाकर कई आतंकवादी हमले हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रांत में 2 गश्ती इकाइयों पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में पाँच पुलिसकर्मी मारे गए।

 

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प