अमेठी में बसपा नेता शशिकांत तिवारी पर हमला: नकाबपोश बदमाशों ने कार पर बरसाए ईंट-पत्थर, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस जांच शुरू

अमेठी में बसपा नेता शशिकांत तिवारी पर हमला: नकाबपोश बदमाशों ने कार पर बरसाए ईंट-पत्थर, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के अमेठी में बसपा नेता शशिकांत तिवारी की गाड़ी पर देर रात नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। शशिकांत द्वारा लाइसेंसी हथियार निकालने पर हमलावर फरार हो गए। पीड़ित ने स्थानीय विधायक समर्थकों पर राजनीतिक रंजिश का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुटी है।

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में शनिवार देर रात बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता शशिकांत तिवारी पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हमला किया और उनकी कार में तोड़फोड़ की। बसपा नेता ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली तो हमलावर मौके से फरार हो गए। बसपा नेता ने थाने में तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह के करीबियों पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के जामो रोड पर कल देर रात 10:30 बजे बसपा नेता शशिकांत तिवारी निवासी वार्ड नं 22 अपनी कार से घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। लाठी डंडों ईंट पत्थरों से उनकी कार पर हमला कर दिया। बसपा नेता का आरोप है की दो दिन पहले गौरीगंज सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने ब्राह्मणों को लेकर एक बयान दिया था। इसके बाद उन्होंने फेसबुक लाइव आकर अपना विरोध दर्ज कराया था। उसके बाद ही उन पर हमला किया गया है।

बसपा नेता ने अपनी तहरीर में सपा विधायक की टीम पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। बसपा नेता शशिकांत तिवारी पूर्व में बसपा के जिला प्रवक्ता रह चुके हैं इसके साथ ही उनकी पत्नी रागिनी तिवारी 2022 में अमेठी विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं।जिले में बसपा के बड़े नेताओं में उनकी पहचान है। पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक गौरीगंज रवि सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर