अमेरिकी सैनिकों पर हमले की कोशिश : ईरान पर किए हमले, ड्रोन सुविधाओं को बनाया निशाना

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स के कई ठिकानों पर हमले किए

अमेरिकी सैनिकों पर हमले की कोशिश : ईरान पर किए हमले, ड्रोन सुविधाओं को बनाया निशाना
अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य कमान केंद्रों, मिसाइल-ड्रोन ठिकानों, तटीय रक्षा और समुद्री क्षमताओं पर नए हमले किए। कार्रवाई पश्चिम एशिया में अमेरिकी बलों पर कथित मिसाइल हमले की कोशिश के जवाब में की।

मास्को। अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ हमलों का एक नया दौर शुरू किया है। इन हमलों में ईरान के सैन्य कमान केंद्र, मिसाइल और ड्रोन सुविधाओं एवं समुद्री क्षमताओं को निशाना बनाया गया, ताकि पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना और जहाजों पर हमला करने की ईरान की क्षमता को कमजोर किया जा सके। एक्स पर एक बयान में, सेंटकॉम ने कहा कि पश्चिम एशिया में तैनात अमेरिकी सेना पर मंगलवार को हुए मिसाइल हमले की कोशिश के जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ हमले किए।

अमेरिका ने ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स के कई ठिकानों पर हमले किए। इनमें सैन्य कमान केंद्र, मिसाइल और ड्रोन सुविधा, तटीय निगरानी और रक्षा स्थल और समुद्री क्षमताएं शामिल थीं। इन हमलों का उद्देश्य ईरान और उसके छद्म से अमेरिकी सेना, वाणिज्यिक नौवहन और पड़ोसी खाड़ी देशों को होने वाले खतरों को कम करना था।

 

 

Read More खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- हर 68 सेकंड में सोशल मीडिया ब्लॉक करने का आदेश, लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग