ऑस्ट्रेलिया ने एक करोड़ नमूनों की सुरक्षा के लिए खोला जैव विविधता केंद्र, कीटों का एक विशाल संग्रह मौजूद 

कीट-प्रतिरोधी में समहित करता है

ऑस्ट्रेलिया ने एक करोड़ नमूनों की सुरक्षा के लिए खोला जैव विविधता केंद्र, कीटों का एक विशाल संग्रह मौजूद 

जैव विविधता केंद्र में आस्ट्रेलिया एवं पापुआ न्यू गिनी के पक्षियों का विश्व का सबसे बड़ा संग्रह, कीटों का एक विशाल संग्रह तथा 150 वर्षों से संरक्षित अन्य नमूने मौजूद हैं।

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय विज्ञान एजेंसी ने 1.3 करोड़ से अधिक जैव नमूनों की सुरक्षा के लिए एक जैव विविधता केंद्र खोला है। कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (सीएसआईआरओ) द्वारा एक बयान के अनुसार राजधानी कैनबरा में डायवर्सिटी नामक नया भवन ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय वन्यजीव संग्रह और ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय कीट संग्रह को एक ही स्थान पर तापमान-नियंत्रित और कीट-प्रतिरोधी में समहित करता है।

जैव विविधता केंद्र में आस्ट्रेलिया एवं पापुआ न्यू गिनी के पक्षियों का विश्व का सबसे बड़ा संग्रह, कीटों का एक विशाल संग्रह तथा 150 वर्षों से संरक्षित अन्य नमूने मौजूद हैं, जिनका उपयोग जैव सुरक्षा, संरक्षण, जलवायु लचीलापन और पर्यावरण प्रबंधन में सहायता के लिए किया जाता है।

सीएसआईआरओ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डग हिल्टन ने कहा कि ये एक छिपे हुए शक्ति केंद्र हैं, जो कीटों की घुसपैठ पर नजर रखने से लेकर नई प्रजातियों की खोज करने और ऑस्ट्रेलिया के मूल पारिस्थितिकी तंत्र की आनुवंशिक विविधता को समझने तक सभी बातों में सहायता प्रदान करते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प