पति से अलग हुईं बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल : इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा कि बहुत सोच-विचार के मैंने अलग होने का फैसला किया

7 साल पहले हुई थी शादी

पति से अलग हुईं बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल : इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा कि बहुत सोच-विचार के मैंने अलग होने का फैसला किया

हरियाणा की साइना नेहवाल ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने रविवार देर रात अपने पति और बैडमिंटन खिलाड़ी परुपल्ली कश्यप से अलग होने की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा कि बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है। साइना ने लिखा- 'जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। हम एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की और उबरना चुन रहे हैं। मैं उनके साथ सभी यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।

7 साल पहले हुई थी शादी
साइना नेहवाल ने 14 दिसंबर 2018 को कश्यप के साथ लव मैरिज की थी। दोनों 2007 से रिलेशनशिप में थे। हालांकि 2005 से एक-दूसरे को जानते थे। अपने करियर के शुरूआती दिनों में दोनों हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद एकेडमी में एक साथ ट्रेनिंग करते थे। हरियाणा की साइना नेहवाल ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने लंदन ओलिंपिक-2012 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। वे 2015 में विमेंस सिंगल्स रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर-1 रह चुकी हैं। वे वर्ल्ड नंबर-1 रैंक हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प