बारामती हादसा : दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैकबॉक्स जलकर नष्ट, अब डिजिटल फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर तथा कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर के आधार पर होगी जांच

ये डिजिटल फॉर्मेट में होते हैं

बारामती हादसा : दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैकबॉक्स जलकर नष्ट, अब डिजिटल फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर तथा कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर के आधार पर होगी जांच

बारामती में 28 जनवरी को वीएसआर वेंचर्स का लीयरजेट 45 विमान उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसमें आग लग गई थी।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बारामती में पिछले महीने हुए विमान हादसे के दोनों ब्लैक बॉक्स जलकर नष्ट हो चुके हैं और अब जांच सिर्फ डिजिटल फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर तथा कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर के आधार पर होगी। बारामती में 28 जनवरी को वीएसआर वेंचर्स का लीयरजेट 45 विमान उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसमें आग लग गई थी।

हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और दोनों पायलट समेत विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई थी। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने मंगलवार को बताया कि विमान में दो स्वतंत्र फ्लाइट रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) थे। दोनों लंबे समय तक काफी अधिक तापमान में रहे, जिससे वे क्षतिग्रस्त हो गए। उल्लेखनीय है कि डीएफडीआर में भी ब्लैक बॉक्स की तरह ही विमान की उड़ान से संबंधित सभी तरह के तकनीकी डाटा रिकॉर्ड होते हैं, लेकिन ये डिजिटल फॉर्मेट में होते हैं।

 

 

Read More बंगाल में ममता राज खत्म, भाजपा शासन शुरू: राजतिलक की तैयारी..आ रहे है अधिकारी, कल ब्रिगेड परेड़ मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न
जूली ने मीडिया रिपोर्ट्स आधार पर कहा है कि कोटा से सामने आई यह शर्मनाक तस्वीर किसी एक मंत्री की...
तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक पार्टी में दोफाड़ : बागी विधायक करेंगे विजय का समर्थन, सकंट में पार्टी
नीट पेपर लीक की जांच में सीकर बना बड़ा केंद्र, देशभर तक फैला था नेटवर्क
145 साल पुराने सेंट स्टीफंस कॉलेज को मिली पहली महिला प्रिंसिपल, प्रो. सुसान एलियास संभालेंगी जिम्मेदारी
NEET-UG रद्द होने पर आनंद कुमार का बड़ा बयान, बोले-चीन जैसी सख्ती से ही रुकेगा पेपर लीक
पश्चिम बंगाल मुख्य सचिव नियुक्ति विवाद: बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- नियुक्ति नियमों और प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुरूप
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट : एमओयू क्रियान्वयन की समीक्षा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक