गिरावट से उबरा बाजार : सेंसेक्स ने लगाई 410.19 अंक की छलांग, निफ्टी में भी तेजी

बीएसई में कुल 4115 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ

गिरावट से उबरा बाजार : सेंसेक्स ने लगाई 410.19 अंक की छलांग, निफ्टी में भी तेजी
पिछले लगातार तीन सत्रों की गिरावट से उबरकर शेयर बाजार आधे प्रतिशत से अधिक उछल गया।

मुंबई। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत पिछले लगातार तीन सत्रों की गिरावट से उबरकर शेयर बाजार आधे प्रतिशत से अधिक उछल गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 410.19 अंक अर्थात  0.51 प्रतिशत की छलांग लगाकर 81,596.63 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 129.55 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 24813.45 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.90 प्रतिशत उछलकर 44,786.03 अंक और स्मॉलकैप 0.51 प्रतिशत मजबूत होकर 51,200.19 अंक हो गया।

इस दौरान, बीएसई में कुल 4115 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2291 में तेजी जबकि 1685 में गिरावट रही, वहीं 139 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए रखी गई कुल 2941 कंपनियों के शेयरों में से 1753 में लिवाली जबकि 1095 में बिकवाली हुई वहीं 93 के भाव स्थिर रहे।

बीएसई में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.64 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर अन्य 20 समूहों में लिवाली हुई। इससे कमोडिटीज 0.29, सीडी 0.66, ऊर्जा 0.27, एफएमसीजी 0.29, वित्तीय सेवाएं 0.67, हेल्थकेयर 0.93, इंडस्ट्रियल्स 1.35, आईटी 0.59, दूरसंचार 1.24, यूटिलिटीज 0.37, ऑटो 0.73, बैंकिंग 0.27, कैपिटल गुड्स 1.65, धातु 0.46, तेल एवं गैस 0.53, पावर 0.78, रियल्टी 1.58, टेक 0.81, सर्विसेज 0.50 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.66 प्रतिशत मजबूत रहे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इससे ब्रिटेन का एफटीएसई 0.16, जर्मनी का डैक्स 0.49 और जापान का निक्केई 0.61 प्रतिशत लुढ़क गया। वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग 0.62 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.21 प्रतिशत मजबूत रहा।

Read More 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले : गौरव बुडानिया बने अजमेर नगर निगम आयुक्त, रश्मि बनी अजमेर विकास प्राधिकरण आयुक्त

 

Read More पेपर लीक पर भूपेश बघेल का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- कानून नहीं, पूरी व्यवस्था बदलने से रुकेगा पेपर लीक

Read More हर व्यक्ति देश का हिस्सा : उसे अपनी राह चुनने का अधिकार, राहुल गांधी बोले- सत्य की खोज रखती है मायने

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गुलाबी नगरी में गूंजा भगवा आक्रोश, संतों की अगुवाई में निकली विशाल रैली गुलाबी नगरी में गूंजा भगवा आक्रोश, संतों की अगुवाई में निकली विशाल रैली
जयपुर के परकोटा क्षेत्र से कथित पलायन रोकने और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण की मांग को लेकर युवा शक्ति मंच राजस्थान...
राज काज में क्या है खास, जानें
केरल की केजिया लीज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया-2026, अब करेंगी विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व
ब्रिटेन की मॉली मैरी बकली बनीं मिस ओशियन वर्ल्ड-2026, 20 देशों की सुंदरियों ने दिखाया संस्कृति और पर्यावरण प्रेम
शिक्षा बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में हंगामा : एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं से विवाद, सीजेपी कार्यकर्ता को मारा थप्पड़
सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता