ईरान में नए युग की शुरुआत: दिवंगत अली खामेनेई के बेटे मोजतबा ने संभाली कमान, नया सर्वोच्च नेता बनते ही ईरान ने इजरायल पर बोला हमला

मोजतबा खामेनेई बने अगले सर्वोच्च नेता

ईरान में नए युग की शुरुआत: दिवंगत अली खामेनेई के बेटे मोजतबा ने संभाली कमान, नया सर्वोच्च नेता बनते ही ईरान ने इजरायल पर बोला हमला

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने सोमवार को मोजतबा खामेनेई को आधिकारिक तौर पर नया सर्वोच्च नेता चुन लिया। युद्ध के तनाव और बाहरी धमकियों के बीच 88 सदस्यीय परिषद ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया। दिवंगत नेता के पुत्र मोजतबा को लंबे समय से सुरक्षा तंत्र का शक्तिशाली चेहरा माना जाता रहा है, जो अब देश की कमान संभालेंगे।

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई के पुत्र मोजतबा खामेनेई को सोमवार को देश का नया सर्वोच्च नेता चुन लिया गया। ईरान के सरकारी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर इस फैसले की जानकारी साझा की है। ईरान में नेतृत्व के चयन के लिए उत्तरदायी संस्था असेंबली ऑफ़ एक्सपर्ट्स ने उनके नाम पर मुहर लगाई। गौरतलब है कि यह परिषद 88 सदस्यीय एक शक्तिशाली धार्मिक संस्था है, जो पिछले कुछ समय से नए नेता के चयन की प्रक्रिया में जुटी थी।

परिषद के एक आधिकारिक बयान में कहा गया, युद्ध के अत्यंत गंभीर हालातों और हमारी संस्था के विरुद्ध शत्रुओं की सीधी धमकियों के बावजूद, इस्लामी व्यवस्था के नेतृत्व के चयन और उसकी घोषणा की प्रक्रिया एक पल के लिए भी नहीं रुकी। मोजतबा का जन्म आठ सितंबर 1969 को ईरान के मशहद शहर में हुआ था। वह अपने छह भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर हैं। उन्हें लंबे समय से अपने पिता के उत्तराधिकारी और ईरानी सुरक्षा तंत्र के प्रभावशाली चेहरे के रूप में देखा जाता रहा है।

एमएनए के अनुसार, ईरानी सेना, अधिकारियों और जनता ने खामेनेई के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ ली है। सोमवार तड़के जारी बयानों में, ईरान के अधिकारियों और संगठनों ने नए चुने गए नेता के प्रति अपनी वफादारी की घोषणा की। ईरान के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने खामेनेई के प्रति निष्ठा जताते हुए एक बयान में पुष्टि की कि वे दुश्मनों की साजिशों के खिलाफ खड़े रहेंगे और देश की रक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

शिया धर्मगुरु खामेनेई ईरानी सत्ता के गलियारों में सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक हैं और उन्हें शक्तिशाली इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स का करीबी माना जाता है। ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने ईरानी लोगों से नए चुने गए नेता के पीछे खड़े होने और एकता बनाए रखने का आग्रह किया है। 

Read More असम विधानसभा चुनाव : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का सीएम हिमंता पर हमला, कहा-राज्य में चल रहा सिंडिकेट राज

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि खामेनेई का बेटा उन्हें अस्वीकार्य होगा। उन्होंने कहा था कि यदि नियुक्ति उनकी इच्छा के अनुसार नहीं हुई, तो ईरान का नया नेता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगा।

Read More सफाई निरीक्षण करने फील्ड में उतरे निगम आयुक्त : सड़कों से खुद उठाया कचरा, आमजन को दिया स्वच्छता का संदेश

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ