नेपाल में नए युग की शुरुआत : जानें कौन है बालेंद्र शाह, जिन्हें किया गया नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त?
नेपाल में बालेन युग: इंजीनियर बालेन शाह बने देश के 47वें प्रधानमंत्री
नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने बालेंद्र (बालेन) शाह को देश का 47वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। काठमांडू के पूर्व मेयर और पेशे से इंजीनियर बालेन ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। बहुमत मिलने के बाद अब नेपाल में एक युवा और तकनीकी नेतृत्व के साथ नए राजनीतिक युग का आगाज़ हुआ है।
काठमांडू। नेपाल में राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के संसदीय दल के नेता बालेंद्र शाह को नेपाल का 47वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। राष्ट्रपति कार्यालय से शुक्रवार को उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा के साथ ही नए मंत्रिमंडल के गठन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।
बालेन शाह को प्रतिनिधि सभा में बहुमत प्राप्त दल के नेता के रूप में संविधान की धारा 76 (1) के तहत यह पद सौंपा गया है। वह काठमांडू महानगर पालिका के मेयर पद से इस्तीफा देकर राजनीति के राष्ट्रीय पटल पर उतरे और लोगों ने उन पर भरोसा जताया। हाल ही में, संपन्न हुए चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद बालेन शाह पहली बार संसद सदस्य के रूप में प्रवेश करते ही देश के कार्यकारी प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। पेशे से इंजीनियर और लोकप्रिय सांस्कृतिक पहचान रखने वाले शाह के नेतृत्व में नेपाल में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत मानी जा रही है।

Comment List