अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच भारत के लिए राहत : LPG लेकर भारत पहुंचा ‘शिवालिक’, एक में एलपीजी और दूसरे जहाज में कच्चा तेल

भारत ने होर्मुज स्ट्रेट के पास अपने दो युद्धपोत तैनात किए हैं

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच भारत के लिए राहत : LPG लेकर भारत पहुंचा ‘शिवालिक’, एक में एलपीजी और दूसरे जहाज में कच्चा तेल

मिडिल-ईस्ट जंग के बीच भारत को बड़ी राहत—कतर से 46 हजार टन एलपीजी लेकर ‘शिवालिक’ जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, जो 32.4 लाख सिलेंडरों के बराबर है। दो और जहाज आज पहुंचेंगे। होर्मुज स्ट्रेट पर खतरे के बीच भारतीय नौसेना ने टैंकरों की सुरक्षा के लिए युद्धपोत तैनात कर दिए हैं।

नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है। एलपीजी कैरियर जहाजशिवालिककतर से गैस लेकर सोमवार शाम 5 बजे गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच यह भारत पहुंचने वाला पहला एलपीजी जहाज है। यह 14 मार्च को होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर रवाना हुआ था। शिवालिक जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लदी है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर बताई जा रही है।

शिपिंग मंत्रालय के मुताबिक दो और जहाज मंगलवार को भारत पहुंच रहे हैं। पहला जहाजनंदा देवीकरीब 46 हजार टन एलपीजी लेकर रहा है, वहीं दूसरा जहाजजग लाडकीकरीब 81 हजार टन कच्चा तेल लेकर यूएई से रहा है। इस बीच मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, भारत ने होर्मुज स्ट्रेट के पास अपने दो युद्धपोत तैनात किए हैं। भारतीय नौसेना के ये टास्क फोर्स जहाज तेल और गैस लेकर भारत आने वाले व्यापारी जहाजों और टैंकरों को सुरक्षा देंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्हें हर तरह की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Tags: lpg

Post Comment

Comment List

Latest News

19 मार्च को जिलों के दौरे पर जाएंगे प्रभारी मंत्री, बजट घोषणाओं की करेंगे समीक्षा 19 मार्च को जिलों के दौरे पर जाएंगे प्रभारी मंत्री, बजट घोषणाओं की करेंगे समीक्षा
राज्य सरकार के प्रभारी मंत्री 19 मार्च को जिलों का दौरा। वे राजस्थान दिवस तैयारियों और बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन...
दिल्ली में जान पर बन आई रील की सनक : स्टंट वीडियो बनाने के लिए पिस्तौल में डाली मैगजीन, ट्रिगर दबने से युवक की मौत
जेडीए में कम किए 4 जोन : अब होंगे 23 जोन, स्टाफ की कमी के चलते किए कम
ईरान का पलटवार: कतर में अमेरिकी अड्डे और इजरायल में रक्षा ढांचे पर हवाई हमला, आईआरजीसी ने की पुष्टि
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात, विकास मुद्दों पर चर्चा
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद पुडुचेरी में नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानिए कब होगा मतदान और कब आएगा रिजल्ट
आईपीएल 2026 : केकेआर के हर्षित राणा बाहर, पथिराना भी चोटिल, दोनों का रिप्लेसमेंट नहीं लेगी टीम