बिधूड़ी के बिगड़े बोल: प्रियंका के गालों जैसी सड़क बनाएंगे, आतिशी ने तो अपना पिता ही बदल लिया

विवादित बयान दिया 

बिधूड़ी के बिगड़े बोल: प्रियंका के गालों जैसी सड़क बनाएंगे, आतिशी ने तो अपना पिता ही बदल लिया

भाजपा नेता और नई दिल्ली की कालकाजी सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूडी ने कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया।

नई दिल्ली। भाजपा नेता और नई दिल्ली की कालकाजी सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूडी ने कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया और बवाल होने पर माफी मांगी लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने दिल्ली सीएम आतिशी को लेकर एक और विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि आतिशी ने अपना पिता ही बदल लिया। प्रियंका गांधी वाड्रा पर विवादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी की आलोचना हो रही थी। उन्होंने क्षेत्र की सड़कें प्रियंका गांधी के गालों की तरह बनाने की बात कही थी। इसी बीच दिल्ली की सीएम आतिशी को लेकर उनके बिगड़े बोल सामने आ गए। बिधूड़ी ने सीएम आतिशी को लेकर कहा कि आतिशी मालेर्ना से सिंह हो गईं, उन्होंने अपना पिता ही बदल लिया।

रैली को मोदी के आने से पहले कर रहे थे सम्बोधित : 

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी का ये विवादित बयान रविवार सुबह सामने आया। दरअसल, रविवार दिन में पीएम मोदी ने दिल्ली में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने रोहिणी में एक रैली को संबोधित किया। यहीं पर पीएम मोदी के रैली में आने से पहले अपने संबोधन में रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी का सरनेम बदलने को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि आतिशी पहले मालेर्ना थीं, अब सिंह हो गईं। उन्होंने अपना पिता ही बदल लिया। ये इनका चरित्र है। बीजेपी नेता का यह बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आतिशी के साथ-साथ उन्होंने अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह पर भी टिप्पणी की।

प्रियंका के लिए ये कहा :

Read More अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की युवा इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर दिए विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि लालू ने वादा किया था बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं। वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।

Read More दिल्ली लगातार छठे साल भी बनी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी, प्रदूषण ने 5 साल कम की लोगों की उम्र

लालू यादव के संदर्भ में बोल रहा था: बिधूड़ी

Read More हाईजैक प्रकरण खत्म : 33 बीएलए विद्रोहियों को मार गिराया, पाकिस्तानी सरकार ने भेजे 200 ताबूत 

विवाद बढ़ा तो बिधूड़ी ने माफी मांगने में भी देरी नहीं की। उन्होंने कहा, मैंने यह बात लालू यादव की कही बातों के संदर्भ में कही है। कांग्रेस उस समय भी चुप रही जब वह (लालू यादव) उनकी सरकार में मंत्री थे। अगर मेरी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं इस पर खेद व्यक्त करता हूं और अपने शब्द वापस लेता हूं। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, भाजपा महिला विरोधी है, यह जगजाहिर हो गया है। बिधूड़ी की टिप्पणी भाजपा की भाजपा की मानसिकता दिखाती है। सांसद रह चुके ये नेता दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार हैं, वो महिलाओं के प्रति ये राय रखते हैं, तो भाजपा दिल्ली की महिलाओं को कैसे सुरक्षा देगी? दिल्ली की महिलाएं आने वाले चुनाव में बिधूड़ी और भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर